फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Priyanka Chopra: ग्रेजिया मैगजीन के कवर पेज पर नजर आईं प्रियंका, ग्लोबल स्टार बन 'देसी गर्ल' ने लगाई आग

Wed, 17 May 2023 04:36 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ग्रेजिया मैगजीन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा एक बार एक के बाद एक मुकाम हासिल कर रही है। हाल ही उनकी वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ और फिल्म लव अगेन रिलीज हुई है, जिसे दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं। वहीं अब देसी गर्ल ग्लोबल ग्रेजिया मैगजीन के कवर पेज पर भी छा गई है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका बनीं ग्रेजिया मैगजीन की कवर गर्ल
यह पहली बार है जब प्रियंका चोपड़ा ग्रेजिया मैगजीन के 12 कवर पेज पर नजर आएंगी। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के लुक और मैग्जीन के कवर पेज की तस्वीरें वायरल हो रही है। बता दें, इस एडिशन में ग्रेजिया यूके, भारत, मलेशिया, लैटिन अमेरिका, सिंगापुर, जर्मनी, स्पेन, इटली, मैक्सिको, सर्बिया, बुल्गारिया और यूएसए जैसे देश शामिल हैं।

विज्ञापन

3 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media
प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर करते हुए लिखा है- 'आपका ग्लोबल कवर स्टार बनना बेहद खुशी की बात है। दुनियाभर के 12 कवर' प्रियंका ने इसी के साथ एक ऑरेंज डीप नेक हुडी वाले कवर पेज की फोटो भी शेयर की है।
 

4 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बुल्गारी इवेंट में छाईं देसी गर्ल
इसी बीच मंगलवार को पीसी वेनिस में ‘बुल्गारी मेडिटरेनिया हाई ज्वेलरी इवेंट’  में शामिल हुई। इस दौरान उनके साथ ऐनी हैथवे, जैंडेयन और 'ब्लैकपिंक' की के-पॉप सिंगर लिसा नजर आई। इस प्रोग्राम से चारों हसीनाओं की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस मौके पर देसी गर्ल पिंक कलर के ऑफ-शोल्डर आउटफिट में नजर आई। बता दें, प्रियंका, ऐनी, जैंडेयन और लिसा इटैलियन जूलरी ब्रांड की ग्लोबल एंबेसडर्स हैं।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media
आपको बता दें बुल्गारी एक लग्जरी फैशन ब्रांड है जो 1884 से दुनियाभर में अपनी खूबसूरत ज्वैलरी के लिए जाना जाता है। इस ब्रांड की ज्वैलरी को एलिजाबेथ टेलर, सारा जेसिका पार्कर और जेडाया जैसी हस्तियां पहनना पसंद करती हैं। प्रियंका चोपड़ा पिछले साल भी जून में इस इवेंट में शामिल होने पहुंची थीं।

यह भी पढ़ें: 'शादीशुदा मर्द पर्स में छिपाकर देखते थे फोटो', कपिल की बात सुन शर्म से लाल हुईं मंदाकिन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें