फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Priyanka Chopra: बेटी मालती के साथ न्यूयॉर्क घुमाने गईं प्रियंका चोपड़ा, ईशान खट्टर-दीया के साथ बिताया समय

Mon, 29 Sep 2025 12:06 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

New York Hangs Out: प्रियंका चोपड़ा ने आज सोशल मीडिया हैंडल पर न्यूयॉर्क से कुछ शानदार तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका के साथ पति निक जोनस, बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के अलावा दीया मिर्जा और ईशान खट्टर भी नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस-दीया मिर्जा और ईशान खट्टर - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों निर्देशक एसएस राजामौली की फिल्म 'SSMB 29' को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। इसी बीच आज प्रियंका ने सोशल मीडिया हैंडल पर न्यूयॉर्क से अपनी कई शानदार तस्वीरों को शेयर कर फैंस को खुश कर दिया है।
विज्ञापन

प्रियंका का पोस्ट
प्रियंका ने आज इंस्टाग्राम पर न्यूयॉर्क में बिताए खास पलों की तस्वीरें साझा कीं। इनमें उनके पति निक जोनस, बेटी मालती मैरी और दोस्तों के साथ खुशी के पल शामिल हैं। एक तस्वीर में प्रियंका निक के साथ मुस्कुराती नजर रही हैं। दूसरी तस्वीरों में मालती अपनी गुड़ियों के साथ खेलती और तैरती दिख रही हैं। प्रियंका ने मालती को न्यूयॉर्क की सड़कों पर सैर कराई, जिसमें अभिनेता ईशान खट्टर और अभिनेत्री दीया मिर्जा भी उनके साथ नजर आए। इस पोस्ट के साथ प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, 'मेरे प्यारे लोगों के साथ न्यूयॉर्क का सितंबर जादुई था।'

 

सेलेब्स और फैंस के कमेंट्स
प्रियंका की इस पोस्ट पर कई सेलेब्स ने अपना प्यार बरसाया। प्रियंका की इस शानदार पोस्ट पर नताशा पूनावाला और मृणाल ठाकुर ने लाल दिल वाले इमोजी बनाए। दीया मिर्जा ने लिखा, 'मैं तुमसे प्यार करती हूं', अभिनेता दर्शन कुमार ने भी प्रियंका की इस पोस्ट पर लाल दिल वाला इमोजी बनाया है। वहीं प्रियंका के कई फैंस ने उनकी इस पोस्ट पर फायर और दिल वाले इमोजी बनाए हैं।

यह भी पढ़ें:  Jolly LLB 3: 100 करोड़ के करीब पहुंच रही 'जॉली एलएलबी 3', जानें अक्षय कुमार-अरशद की फिल्म का रविवार का कलेक्शन
विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा का वर्कफ्रंट
प्रियंका को आखिरी बार हॉलीवुड फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' में देखा गया था, जो अमेजन प्राइम वीडियो पर 2 जुलाई को रिलीज हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अब वह एसएस राजामौली की फिल्म 'SSMB 29' से भारतीय सिनेमा में वापसी करेंगी। इस फिल्म में प्रियंका के साथ साउथ एक्टर महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन नजर आएंगे। इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है।

यह भी पढ़ें: India VS Pakistan Final: अमिताभ बच्चन ने मनाया टीम इंडिया की जीत का जश्न, अनुपम खेर समेत कई सेलेब्स ने दी बधाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें