आलिया भट्टा का पोस्ट
आलिया ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर कीं। एक तस्वीर में रणबीर और आलिया सनसेट का नजारा देखते नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में राहा अपने पापा के साथ कोई केक का गेम खेलती नजर आ रही हैं। तीसरी तस्वीर काफी खास है क्योंकि यह एक सरप्राइज नोट है जो राहा ने अपने पापा रणबीर के लिए लिखा है। इस खास नोट में लिखा है- 'इस दुनिया के सबसे बेस्ट पापा को हैप्पी बर्थ डे।' वहीं आलिया ने इस पोस्ट के साथ लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो हमारी पूरी आत्मा।'
रणबीर ने काटा केक
रणबीर कपूर ने पैपराजी के साथ अपना 43वां जन्मदिन मनाया। रणबीर ने अपने घर के अंदर जाने से पहले पैपराजी के साथ केक काटकर खास दिन को सेलिब्रेट किया। इस दौरान रणबीर लाल टी-शर्ट और ब्लू जींस में बेहद कूल लुक में नजर आए।
यह भी पढ़ें: Jolly LLB 3: 100 करोड़ के करीब पहुंच रही 'जॉली एलएलबी 3', जानें अक्षय कुमार-अरशद की फिल्म का रविवार का कलेक्शन