प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में प्रियंका फैंस को विक्ट्री साइन दिखा रही हैं। उन्होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए कहा कि उनकी अगामी फिल्म ‘पाहुना: द लिटिल विजटर्स’ को इतनी स्पॉटलाइट देने के लिए शुक्रिया। उन्होंने कहा कि अब से टोरंटो हमेशा मेरे पसंदीदा स्थानों में से एक होगा। प्रियंका इस फिल्म को लेकर काफी हैं। हाल ही में फिल्म के प्रीमियर में मौजूद प्रियंका चोपड़ा ने फैंस को बातचीत के दौरान बताया कि उनकी ये फिल्म उनके लिए कई मामलों में खास हैं ।
पढ़ें- बॉलीवुड के इस खान ने 'पोस्टर ब्वॉयज' को बताया बकवास, श्रेयस ने किया ब्लॉक
फिल्म की खासियत ये है कि ये फिल्म पूर्वोत्तर भारत की आवाज को बड़े पर्दे पर आने का मौका दे रही है। बता दें कि इस फिल्म को पर्पल पेबल पिक्चर्स ने प्रियंका की मम्मी मां मधु चोपड़ा के साथ मिलकर बनाया है।
इस फिल्म के वर्ल्ड प्रीमियर के दौरान प्रियंका ने कहा, 'इस फिल्म को शूट करना काफी कठिन था, क्योंकि उस क्षेत्र में शूटिंग करना आसान काम नहीं है। लेकिन पाखी और उनकी टीम और मेरी मां ने इन सभी कठिनाइयों को पार किया।' उन्होंने कहा कि इस फिल्म का उद्देश्य पूर्वोत्तर के उन बच्चों को दिखाना है, जो हिंसा में फंस जाते हैं।
Off and away... where do we go next??? Thank you @tiff_net and @cameronpbailey for the honor at the #shareherjourney Soirée, and giving such an amazing spotlight to my small Sikkimese movie with a big message, Pahuna. Toronto will always be one of my favorite places in the world. Thank you for the love. See you next time! ❤️❤️❤️@madhuchopra @paakhi #neversaynever
A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on Sep 8, 2017 at 12:30pm PDT