अपनी वेब सीरीज 'सिटाडेल' का प्रमोशन करने एक कार्यक्रम में पहुंची प्रियंका से अगले बॉलीवुड सुपरस्टार के बारे में सवाल किया गया था। पहले पीसी ने जहां आलिया भट्ट का नाम लिया था, वहीं अगले ही पल उन्होंने अलाया एफ को बॉलीवुड का अगला सुपरस्टार करार दिया। प्रियंका ने कहा, 'आलिया भट्ट। लेकिन फिर अचानक वह बोलीं कि आलिया पहले से ही एक सुपरस्टार हैं..तो ऐसे में ऑलमोस्ट प्यार विथ डीजे मोहब्बत की अभिनेत्री अलाया एफ बॉलीवुड की अगली सुपरस्टार होंगी।'
Ranbir Kapoor: क्या असल जिंदगी में भी 'मक्कार' थे रणबीर कपूर? बहन करीना को अभिनेता ने दिया चौंकाने वाला जवाब
प्रियंका ने कहा, 'मैं सच में अलाया फर्नीचरवाला को बहुत पसंद करती हूं, वह पूजा बेदी की बेटी हैं। मुझे लगता है कि कुछ वर्षों में हमारे सामने आ जाएगा कि मैं सही कह रही हूं या नहीं।' इसी दौरान उन्होंने एक अपनी पसंदीदा एक ऐसी फिल्म के बारे में भी बताया, जो उनकी खुद की फिल्मों में उनकी सबसे फेवरेट रही है। प्रियंका ने जवाब देते हुए 'बर्फी' का नाम लिया और कहा, 'एक फिल्म के रूप में, यह बहुत मार्मिक और मधुर है, और इसका संगीत भी दिल को छूने वाला है। मैं सही में अपनी फिल्में खुद नहीं देखती, लेकिन वह एक ऐसी फिल्म थी जिसे मैंने कम से कम दो या तीन बार देखा है।'