फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prithviraj: शूटिंग के दौरान रेत के तूफान में फंस गई थीं मानुषी छिल्लर, अभिनेत्री ने सुनाई जानलेवा हादसे की कहानी

Tue, 17 May 2022 06:49 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
मानुषी छिल्लर - फोटो : सोशल मीडिया
मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर फिल्म 'पृथ्वीराज' से बॉलीवुड में कदम रख रही हैं। फिल्म में मानुषी अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी और उनके किरदार का नाम संयोगिता है। फिल्म में मानुषी छिल्लर का लुक एक दम रॉयल वाइब्स दे रहा है। हाल ही में, मानुषी छिल्लर ने फिल्म से जुड़ा एक चौंकाने वाला किस्सा बताया है। उन्होंने बताया कि शूटिंग के दौरान एक बार वह रेगिस्तान के रेतीले तूफान में फंस गई थीं। 
विज्ञापन

2 of 4
पृथ्वीराज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मानुषी छिल्लर ने बताया कि शूटिंग के दौरान एक दिन एक शक्तिशाली रेतीले तूफान की वजह से क्रू को शूटिंग की जगह तुरंत खाली करनी पड़ी थी। लेकिन इसमें अभिनेत्री फंस गईं। इस बारे में बताते हुए मानुषी छिल्लर ने कहा, 'मैं रेत के टीले के ऊपर थी और क्रू मेंबर्स को मुझे नीचे से शूट करना था। मैं उन्हें अपनी ओर बढ़ते हुए देख सकती थी। वह लोग कुछ कहने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन इस वक्त मैं मुझे कुछ सुनाई नहीं दे रहा था। तब मुझे लगा था कि वह मुझे किसी सीन के बारे में बता रहे हैं। इसी दौरान कोरियोग्राफी टीम में से किसी ने मुझे नीचे की ओर धकेल दिया। तब मैं सच में लुढ़कर नीचे गिर गई थी। लेकिन मुझे पकड़ लिया था।'
विज्ञापन

3 of 4
मानुषी छिल्लर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इसके आगे अभिनेत्री ने कहा, 'वो सब थोड़ा डरावना था। जब उस रेत के तूफान ने हम पर हमला किया तो हमारी वैन तक हिल गई थी। एक तरह से ब्लैक आउट हो गया। इस दौरान मुझे मेरी वैनिटी वैन तक पहुंचाया गया। इसके बाद हमने कुछ समय बाद शूटिंग फिर से शुरू किया। लेकिन यह भी सच है कि वो एक बहुत बड़ा रेत का तूफान था।'
विज्ञापन

4 of 4
फिल्म पृथ्वीराज - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'पृथ्वीराज' का निर्देशन चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने किया है और इस फिल्म में अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर के अलावा संजय दत्त और सोनू सूद अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म 3 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। हिंदी के अलावा यह फिल्म तेलुगू और तमिल भाषा में भी रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें