फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos Of The Day: फ्रांस पहुंचीं दीपिका, तो छुट्टी मना रही हैं सारा, 10 तस्वीरों में देखें आज का सेलिब्रिटी अपडेट

Tue, 17 May 2022 06:42 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
तापसी पन्नू, दीपिका पादुकोण, सारा अली खान - फोटो : Instagram
मनोरंजन जगत की दुनिया में रोज कुछ न कुछ अलग होती रहता है। इंडस्ट्री के सभी सितारे अपने काम में जुटे रहते हैं और सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी झलक अपने फैंस तक भी पहुंचाते रहते हैं। बॉलीवुड की कई हसीनाएं फ्रांस में आयोजित होने वाले कान फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनने गई हैं, तो कुछ सितारे अपनी फिल्म को प्रमोट करने में जुटे हुए हैं। आज आपके पसंदीदा सेलेब्स कहा हैं और क्या कर रहे हैं, चलिए जानते हैं लेटेस्ट तस्वीरों में सेलिब्रिटी अपडेट...
विज्ञापन

2 of 10
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण कान फिल्म फेस्टिवल के लिए सोमवार को ही फ्रांस पहुंच गई थीं। वहीं, आज वह फेस्टिवल की जूरी के साथ डिनर के लिए ग्रैंड हयात कान्स होटल मार्टिनेज पहुंची थीं। इस लुक में दीपिका ने लुई वुइटन के फॉल 2021 कलेक्शन की एक ड्रेस पहनी हैं। इस बार दीपिका जूरी का हिस्सा हैं।
विज्ञापन

3 of 10
कार्तिक आर्यन, कियारा - फोटो : Instagram
कार्तिक और कियारा
इन दिनों कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी अपनी फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ को प्रमोशन में जुटे हुए हैं। प्रमोशन के दौरान कार्तिक और कियारा दोनों ही एक से बढ़कर एक लुक में दिखाए दे रहे हैं। कियारा व्हाइट और ब्लैक कलर की साड़ी में तो कार्तिक ब्लू ब्लेजर और व्हाइट शर्ट में नजर आ रहे हैं। फिल्म की बात करें तो ‘भूल भुलैया 2’ 20 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

4 of 10
सान्या मल्होत्रा - फोटो : Instagram
सान्या मल्होत्रा
अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह ब्लैक कलर की लेदर ड्रेस पहने दिखाई दे रही हैं। सान्या ने अपने लुक को सिंपल और क्लासी रखा है। अपने इस फोटोशूट में वह कमल के पेज देती हुई भी नजर रही हैं।
विज्ञापन

5 of 10
सारा अली खान - फोटो : Instagram
सारा अली खान
सारा अली खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपने फोटो और शायरी फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। वहीं, अब वह लंदन में हैं, जिसकी जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर दी। सारा एकदम कंफर्टेबल आउटफिट में हैं। उन्होंने इसके साथ लिखा, ‘फाइनली लंदन’।
विज्ञापन

6 of 10
कृति सेनन - फोटो : Instagram
कृति सेनन
कृति सेनन भी सोशल मीडिया पर आए दिन अपने फोटो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में अभिनेत्री लद्दाख में थीं और अब उन्होंने दोस्तों के साथ अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। कृति एक ग्रीन कलर के को-ऑर्ड सेट पहने दिखाई दे रही हैं, जिसे उन्होंने ऑलिव ग्रीन कलर की जैकेट के साथ पहना है। वहीं, दूसरी फोटो में वह हाथ में मग पकड़े हंसती हुई नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

7 of 10
विक्की कौशल - फोटो : Instagram
विक्की कौशल
विक्की कौशल ने हाल ही में अपना 35वां जन्मदिन मनाया है। शादी के बाद यह विक्की का पहला जन्मदिन है। अपने इस खास दिन को विक्की कटरीना और कुछ करीबी दोस्तों के साथ मनाते नजर आए। अभिनेता ने अपनी सेलिब्रेशन की फोटो शेयर कर फैंस का भी शुक्रिया अदा किया है।
 

8 of 10
तमन्ना भाटिया - फोटो : Instagram
तमन्ना भाटिया
अभिनेत्री तमन्ना भाटिया भी कान फिल्म फेस्टिवल के फ्रांस पहुंच गई हैं। इसकी झलक उन्होंने पहले अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दिखाई थी। वहीं, अब अभिनेत्री ने नई फोटो शेयर कर अपना पहला लुक दिखाया है। इस दौरान तमन्ना फ्लोरोसेंट कलर के ब्लेजर और पेंट के साथ बेज कलर की ब्रालेट में नजर आ रही हैं।
 

9 of 10
हिना खान - फोटो : Instagram
हिना खान
कान फिल्म फेस्टिवल से पहले हिना खान लंदन में आयोजित हुए यूके एशियन फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनी थीं। हिना खान ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह व्हाइट कलर की ऑफ शोल्डर ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर रही हैं। हिना ने फिल्म फेस्टिवल के दौरान फैशन डिजाइनर तरुण तहिलियानी की डिजाइन की हुई साड़ी पहनी थी।
विज्ञापन

10 of 10
तापसी पन्नू - फोटो : Instagram
तापसी पन्नू
तापसी पन्नू ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी फोटोज शेयर की हैं, जिनमें वह बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। तापसी व्हाइट कलर की एक क्यूट सी ड्रेस पहनी है, जिस पर रेड कलर के डॉट हैं। इस ड्रेस में तापसी भी काफी क्यूट लग रही हैं। उन्होंने अपने लुक को बालों में बन और रेड लिपस्टिक के साथ कंप्लीट किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें