फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pritam: संगीतकार प्रीतम के 40 लाख उड़ाकर फरार हुआ ऑफिस बॉय, पकड़ने के लिए पुलिस ने बनाई कई टीम

Sun, 09 Feb 2025 12:10 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Pritam: संगीतकार प्रीतम के दफ्तर से 40 लाख रुपये लेकर उनका ऑफिस बॉय कथित रूप से फरार हो गया। पुलिस ने इसको लेकर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
प्रीतम चक्रवर्ती - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार प्रीतम चक्रवर्ती के ऑफिस से हाल ही में 40 लाख रुपये की चोरी हो गई। प्रीतम के मैनेजर विनीत चेड्डा ने इस मामले को लेकर मलाड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने इस घटना में आरोपी के रूप में 32 वर्षीय आशीष सयाल की पहचान की है। उसे पकड़ने के लिए विभिन्न टीमों का गठन किया है।

विज्ञापन

Priyanka Chopra: बारातियों के डांस से लेकर सात फेरे तक, प्रियंका ने साझा किए भाई की शादी के खूबसूरत पल

Trending Videos

40 लाख रुपये ऑफिस से गायब
पुलिस के अनुसार यह घटना 4 फरवरी को दोपहर लगभग 2 बजे घटी। उस समय एक प्रोडक्शन हाउस का कर्मचारी प्रीतम चक्रवर्ती के संगीत स्टूडियो, यूनिमस रिकॉर्ड प्राइवेट लिमिटेड, गोरेगांव पहुंचा। उसने प्रीतम के मैनेजर को एक बैग में 40 लाख रुपये नकद दिए। उस समय वहां आशीष सयाल, अहमद खान और कमल दीशा भी मौजूद थे।
Akhanda 2: बालकृष्ण का दुश्मन मिला गया…यह अभिनेता मचाएगा खलनायक की भूमिका में कोहराम

मैनेजर ने दर्ज कराया मामला
मैनेजर ने उस पैसे को एक ट्रॉली बैग में रखा और फिर कुछ दस्तावेजों पर प्रीतम से साइन कराने के लिए उनके घर गए, जो उसी इमारत में स्थित था। जब प्रीतम के मैनेजर वापस लौटे तो उन्होंने देखा कि बैग गायब था। जब उन्होंने आशीष  से संपर्क किया तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। बाद में उसका फोन बंद हो गया। यह देखकर मैनेजर को शक हुआ और उन्होंने तुरंत प्रीतम से संपर्क किया। प्रीतम की सलाह पर मैनेजर ने मामले की रिपोर्ट पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई।
विज्ञापन

पुलिस कर रही जांच
पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी को पकड़ने के लिए उसके रिश्तेदारों से संपर्क किया है। उसके मोबाइल फोन के रिकॉर्ड का विश्लेषण किया जा रहा है। जांच अधिकारी ने कहा कि वह यह भी पता लगा रहे हैं कि क्या आरोपी ने हाल ही में कोई पैसा उधार लिया था, जिससे चोरी का कारण समझने में मदद मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें