जयमाला का वीडियो आया सामने
जयमाला के दौरान एक और वीडियो में सिद्धार्थ ने नीलम के माथे पर हल्के से किस किया और उन्हें गले लगा लिया। नीलम ने भी सिद्धार्थ को प्यार भरी मुस्कान से देखा। सिद्धार्थ और नीलम का रिश्ता कुछ वर्ष पुराना है। हाल ही में एक बातचीत के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने यह जानकारी साझा की थी कि सिद्धार्थ और नीलम की मुलाकात एक ऑनलाइन डेटिंग ऐप के माध्यम से हुई थी, जिसमें प्रियंका ने निवेश किया था।
नीता अंबानी भी आईं नजर
रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी को इस शादी समारोह में देखा गया। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई एक क्लिप में नीता अंबानी को चीयर करते हुए देखा जा सकता है, जबकि निक जोनास उनके पास खड़े हैं। नीता अंबानी की बहू और आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका मेहता भी इस समारोह में मौजूद थे।
पिछले साल अप्रैल में हुई थी सगाई
सिद्धार्थ और नीलम ने अप्रैल 2024 में सगाई की थी। इसके बाद अगस्त में उनके रोका और हस्ताक्षर समारोह का आयोजन किया गया था। नीलम और प्रियंका चोपड़ा एक दूसरे के साथ काफी गहरी दोस्ती है। दोनों को अक्सर भारत में सिद्धार्थ के साथ देखा गया है।