फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस विनर ने नेहा धूपिया को दिया ऐसा जवाब, हुई बोलती बंद

Tue, 16 May 2017 03:59 PM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
विज्ञापन
हाल ही में रियलिटी शो एमटीवी रोडीज राइजिंग में जज की भूमिका निभा रहे प्रिंस नरूला ने अपनी को जज नेहा धूपिया पर तंज कसा है जिसपर चुप रहने में ही नेहा धूपिया ने अपनी भलाई समझी। दरअसल लाइव शो के एक टास्क के दौरान नेहा ने प्रिंस की टीम को टारगेट करते हुए कहा कि मैं उम्मीद करती हूं कि आज एक टीम हार जाए।  
विज्ञापन


नेहा के इस कमेंट को प्रिंस समझ गए। इसके बाद शो में नेहा ने कहा कि ''प्रिंस आप रोडीज, बिग बॉस जीत चुके हो। आपको प्लानिंग करना अच्छी तरह आता है।'' पहले से कमेंट को समझ चुके प्रिंस ने इस बार नेहा पर पलटवार कर ही दिया। प्रिंस ने नेहा को जवाब देते हुए कहा, "मैं जानता हूं कि मैंने क्या काम किया है। कम से कम लोगों ने मेरा काम देखा तो है, लोगों को पता है कि मैंने क्या किया है।" 

इस बात का इशारा सीधे नेहा के करियर की तरफ था। नेहा प्रिंस के इस इशारे को भांप गई और  बात का न बढ़ाते हुए कहा कि ''मैं चुप रहकर अपना सम्मान बचाना चाहूंगी। इस बारे में आगे बात न करना ही सही है।'' इसके बाद मामले को मीडिया में बढ़ता देख प्रिंस ने अपने इंस्टाग्राम पर नेहा का एक वीडियो साझा करते हुए नेहा को अपनी क्यूट बहन बताया।
विज्ञापन

    Neha my cute sis I have mes for u too that I love u and thanku for ur lovely wish #music #hellohello  #guys enjoy our love n hate brother n sis  fun fight relation in #Roadiesrising @mtvindia @mtvbeats @piyush_shankar keep enjoying and spreadlove not the hate
विज्ञापन
A post shared by Prince Narula (@princenarula) on May 16, 2017 at 12:50am PDT
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें