रियलिटी शो 'बिग बॉस सीजन 9' की कंटेस्टेंट युविका चौधरी और प्रिंस नरुला के अफेयर की खबरें अक्सर आती रहती हैं। हालांकि दोनों के बीच में काफी अच्छी दोस्ती है और प्रिंस युविका के लिए प्रोटेक्टिव भी हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी इस 'खास दोस्त' का बचाव करते हुए एक फैन को खूब लताड़ा है।
युविका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की थी। इसमें उन्होंने काले रंग का टॉप और पीले रंग के शॉर्ट्स पहने हुए थे। युविका इस तस्वीर में काफी खूबसूरत लग रही थीं। उनकी इस तस्वीर पर एक ट्विटर यूजर ने काफी भद्दा कमेंट किया था। इसे पढ़कर प्रिंस क्या, किसी का भी पारा चढ़ना लाजिमी था।
प्रिंस ने उस ट्विटर यूजर को समझाते हुए लिखा, 'अच्छे से सीख ले क्या बोलना है वर्ना किस कहां कहां से मिलेंगे पता भी नहीं चलेगा। इससे फर्क नहीं पड़ता कि वो मेरी गर्लफ्रेंड है या नहीं, पर थोड़ा तमीज से लिखना आगे से।' प्रिंस के इस कमेंट से साफ पता चल रहा है कि वो युविका के लिए क्या फील करते हैं।
A post shared by Yuvikachaudhary (@yuvikachaudhary) on Jun 1, 2017 at 9:26am PDT
आजकल इंस्टाग्राम और ट्विटर पर सेलेब्रिटी की तस्वीरों पर भद्दे कमेंट्स काफी आने लगे हैं। अभी हाल ही में अनुषा दांडेकर की तस्वीर पर भी कुछ लोगों ने भद्दे कमेंट्स किए थे जिसके बाद उनके ब्वॉयफ्रेंड करण कुंद्रा ने अच्छे से सबक सिखाया था।