ये हफ्ता शाहरुख खान के लिए काफी हैक्टिक रहा। ऐसे हम नहीं कह रहे बल्कि खुद शाहरुख खान ने बताया है। जी हां हाल ही में शाहरुख खान ने ट्विटर पर एक पोस्ट किया है जिसमें उन्होने अपने सर पर हाथ रखा हुआ है। इसके साथ ही उन्होने फोटो के साथ ये भी लिखा है कि एक विमान दुर्घटना के बावजूद सप्ताह बच गया, सेट पर घातक दुर्घटना और इम्तियाज अली फिल्म का दूसरा शीर्षक।
आपको बता दें कि फिलहाल शाहरुख खान आनंद एल राय के साथ अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग में बिजी है। दो दिन पहले सेट पर उन्हे चोट लग गई थी और इसके बाद एक प्लेन क्रैश में दौरान उनकी मौत की झूठी खबर फैल गई थी। शाहरुख सलमान खान की आने वाली फिल्म 'ट्यूबलाइट' में भी कैमियो करते दिखाई देने वाले है।
TGIF! Survived the week inspite of a plane crash, fatal accident on sets & yet another title of Imtiaz Ali film! pic.twitter.com/5W5DtrrupA
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) June 2, 2017