फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farzi Motion Poster: 'फर्जी' का मोशन पोस्टर रिलीज, शाहिद और विजय के बाद धांसू अंदाज में नजर आए ये सितारे

Mon, 09 Jan 2023 12:32 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

वेब सीरीज 'फर्जी' के मोशन पोस्टर में राशि खन्ना और केके मेनन का फर्स्ट लुक सामने आया है।
विज्ञापन
फर्जी मोशन पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेजन प्राइम वीडियो की आगामी वेब सीरीज 'फर्जी' इन दिनों चर्चा में है। बीते दिनों सीरीज से शाहिद कपूर और विजय सेतुपति का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया गया था। अब इस सीरीज का मोशन पोस्टर जारी किया गया है। इसके साथ राशि खन्ना और केके मेनन का फर्स्ट लुक भी सामने आया है। मोशन पोस्टर धांसू है। इसमें बॉलीवुड और साउथ के सितारे दिलचस्प अंदाज में नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

Varisu: पुराने अंदाज में फिर वापस लौटे विजय, वारिसु के हिंदी ट्रेलर में लगा एक्शन और रोमांस का तड़का

'फर्जी' का मोशन पोस्टर प्राइम वीडियो के आधिकारिक इंस्टाग्राम और ट्विटर हैंडल से साझा किया गया है। इसके साथ कैप्शन में लिखा है, 'असली और फर्जी के बीच की लाइनें यहां से ब्लर हो रही हैं।' मोशन पोस्टर में शाहिद और विजय सेतुपति के अलावा राशि खन्ना और केके मेनन का लुक भी जबरदस्त है। बता दें कि यह वेब सीरीज 10 फरवरी को रिलीज हो रही है। 
विज्ञापन

Bollywood: शाहरुख-दीपिका ही नहीं नए साल में बड़े पर्दे पर वापस लौट रहीं ये जोड़ियां,मचाएंगी बॉक्स ऑफिस पर धमाल
विज्ञापन


अमेजन प्राइम वीडियो की तरफ से अभी इस वेब सीरीज को लेकर ज्यादा जानकारियां साझा नहीं की गई हैं। हालांकि, धीरे-धीरे सीरीज सी जुड़ी नई अपडेट जारी की जा रही हैं, जिससे सीरीज के प्रति फैंस की दिलचस्पी बढ़ रही है। बता दें कि 'फर्जी' के साथ शाहिद कपूर और विजय सेतुपति अपना डिजिटल डेब्यू कर रहे हैं।
 

इस वेब सीरीज को राज और डीके ने बनाया है। इससे पहले दोनों की जोड़ी ने  द फैमिली मैन और द फैमिली मैन 2 बनाई थी।  'फर्जी' एक रोमांचक क्राइम थ्रिलर सीरीज है। इसमें अमोल पालेकर, रेजिना कैसेंड्रा और भुवन अरोड़ा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
Saif-Kareena: कार में सीट बेल्ट न बांधने पर सैफ-करीना जमकर हुए ट्रोल, यूजर्स बोले- मुंबई पुलिस दोनों को...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें