फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ बार निभाया राम का किरदार, गांधी जी ने भी देखी थी फिल्म ‘राम राज्य’; हैमरेज से हुआ था इस अभिनेता का निधन

Wed, 05 Aug 2026 01:10 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Prem Adib Played Lord Ram In Nine Films: इन दिनों रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म ‘रामायण’ चर्चा में है। बड़े पर्दे पर पहली बार रणबीर भगवान राम का किरदार निभाएंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक बॉलीवुड अभिनेता ऐसा भी था, जिसने बड़े पर्दे पर नौ बार भगवान राम का किरदार निभाया था। जानिए, कौन है वो? 

विज्ञापन
अभिनेता प्रेम अदीब - फोटो : एक्स (ट्विटर)@Athreyu69
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नितेश तिवारी ने फिल्म ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर कहा था कि वह रणबीर कपूर के अलावा भगवान राम की भूमिका में किसी दूसरे एक्टर के बारे में सोच भी नहीं सकते थे। जहां तक दर्शकों की बात है तो उनके मन में भगवान राम की छवि अभी भी अभिनेता अरुण गोविल के चेहरे के तौर पर बसी है। 

विज्ञापन

मगर क्या आप जानते हैं कि अरुण गोविल से पहले एक और बॉलीवुड अभिनेता थे, जो भगवान राम का किरदार निभाकर मशहूर हुए थे। उन्होंने बड़े पर्दे पर नौ बार भगवान राम की भूमिका निभाई। यहां जानिए उस चर्चित अभिनेता के बारे में। 

महात्मा गांधी ने भी देखी थी अभिनेता की फिल्म 
भगवान राम के जीवन पर बॉलीवुड में कई फिल्में बनी है, जिसमें से नौ फिल्मों में प्रेम अदीब ने प्रभु राम की भूमिका निभाई थी। प्रेम अदीब ने साल 1942 में विजय भट्ट की फिल्म ‘भरत मिलाप' में सबसे पहले भगवान राम की भूमिका की थी। इसके बाद वह 'राम राज्य' में भी राम के किरदार में नजर आए, इस फिल्म को महात्मा गांधी ने भी देखा था। 

विज्ञापन

आगे चलकर प्रेम अदीब ‘रामबाण’, ‘राम विवाह’, ‘राम नवमी’, ‘राम हनुमान युद्ध’, ‘राम लक्ष्मण’, ‘राम भक्त विभीषण’ और 1954 की ‘रामायण’ जैसी फिल्मों में प्रभु राम के रूप में नजर आए।  

विज्ञापन

बचपन से फिल्मों की तरफ था रुझान 
प्रेम अदीब का परिवार उत्तर प्रदेश का रहने वाला था लेकिन उनकी जड़ें जाकर कश्मीर में जुड़ती हैं। प्रेम का परिवार कई पीढ़ी पहले कश्मीर छोड़कर उत्तर प्रदेश में बसा था। प्रेम काे बचपन से ही फिल्में देखने का शौक था, आगे चलकर उन्होंने अभिनय का शौक लगा और वह मायानगरी मुंबई चले आए। लेकिन प्रभु राम की भूमिका में वह ऐसे रम गए कि लगातार बड़े पर्दे पर यही किरदार निभाते रहे। 
प्रेम अदीब ने हिंदी सिनेमा में खूब नाम और पैसा कमाया लेकिन साल 1959 में अचानक ब्रेन हैमरेज होने के कारण उनका निधन हो गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें