फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nikita Rawal: निकिता रावल ने उठाए रणबीर के ‘राम’ बनने पर सवाल, बीफ बयान पर बोलीं- ‘लोगों की भावनाओं..’

Wed, 05 Aug 2026 12:42 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Nikita Rawal Ranbir Kapoor Controversy: फिल्म ‘रामायण’ में राम का किरदार निभाने जा रहे अभिनेता रणबीर कपूर का विरोध किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स उनके पुराने बीफ वाले विवादित बयान को लेकर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। अब एक्ट्रेस निकित रावल ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
निकिता रावल और रणबीर कपूर - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता रणबीर कपूर, नितेश तिवारी निर्देशित फिल्म ‘रामायण’ में राम का किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म दिवाली 2026 पर रिलीज होने जा रही है पर इससे पहले ही रणबीर का नाम चर्चा में हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स रणबीर को उनके एक पुराने बयान पर ट्रोल कर रहे हैं। वहीं अभिनेत्री निकिता रावल ने भी भगवान राम जैसे आदर्श व्यक्तित्व के रोल में रणबीर कपूर की कास्टिंग को लेकर सवाल खड़े किए हैं।

विज्ञापन

निकिता रावल, रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

एक्ट्रेस ने कहा- बॉयकॉट होना चाहिए 
एक्ट्रेस निकिता रावल ने मामले पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि फिल्म ‘रामायण’ में राम के किरदार के लिए अभिनेता रणबीर कपूर सही विकल्प नहीं हैं क्योंकि उन्होंने एक पुराने इंटरव्यू में बीफ खाने की बात स्वीकारी थी।
बॉलीवुड मस्कट को दिए इंटरव्यू में निकिता बोलीं, ‘उन्होेंने लाखों लोगों को भावनाओं के साथ खेला है। सीधा बोल रहे हैं कि मैं बीफ खाता हूं। फिर वही श्री राम का किरदार निभा रहे हैं। वो क्या मैसेज देंगे, मुझे लगता है कि उनका बॉयकॉट होना चाहिए। मैं ये #boycottranbirkapoor चलाती रहूंगी।’


'अपने पुराने बयान पर मांफी मांगें'
अपनी बातचीत को आगे बढ़ाते हुए निकिता ने कहा, ‘अगर रणबीर को लगता है कि उनसे गलती हुई है। इस किरदार को निभाने के पहले उन्हाेंने लोगों को बीफ वाले बयान से जो दुख पहुंचाया है उसके लिए मांफी मांगें। कह दें कि गलती हुई है। हम सभी में माफ कर देने की भावना है। यह भारत है, यहां लोगों को माफ कर दिया जाता है।'

रामायण का ट्रेलर रिलीज - फोटो : Youtube @worldoframayana

क्या कहा था रणबीर ने?
बता दें कि अभिनेता रणबीर कपूर ने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें बीफ खाना पसंद है। उनका यह वीडियो बीते कई वर्षाें से वायरल है। मगर एक्टर के राम का किरदार निभाने के बाद एक बार फिर इस बयान का विरोध किया जाने लगा। फिलहाल रणबीर ने इस मामले में चुप्पी साध रखी है। उनकी तरफ से मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

विज्ञापन

रामायण - फोटो : यूट्यूब@@WorldOfRamayana
'रामायण' के बारे में 
फिल्म 'रामायण' मेगा बजट फिल्म है, जिसे करीब 4000 करोड़ रुपये की लागत के साथ बनाया जा रहा है। रणबीर कपूर इसमें भगवान राम की भूमिका अदा कर रहे हैं, वहीं साई पल्लवी को माता सीता के रोल में देखा जाएगा। यश रावण का किरदार निभाते दिखेंगे और सनी देओल प्रभु हनुमान की भूमिका में होंगे।
फिल्म में रकुल प्रीत सिंह, कुणाल कपूर, लारा दत्ता, अरुण गोविल और शीबा चड्ढा जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। दो हिस्सों में रिलीज होने वाली इस फिल्म का पहला भाग इस साल दिवाली पर रिलीज होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें