सिडनी में चल रही थी शूटिंग
प्रीति जिंटा ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर साझा की है। इसमें वे हंसती-मुस्कुराती पोज दे रही हैं। प्रीति इसमें बेहद क्यूट लग रही हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'मुझे आज भी वह पल याद है, जब यह तस्वीर खींची गई थी। हम सिडनी में 'जाने क्यों लोग प्यार करते हैं' गाने की शूटिंग कर रहे थे। जिस तरह हम सभी शूट जल्दबाजी में करते हैं और जल्द से जल्द टाइम फ्रेम में काम खत्म करने की कोशिश करते हैं, उसी तरह इसकी शूटिंग पर भी सभी का फोकस था'।
नहीं कर पाई थीं नाश्ता
अभिनेत्री ने आगे लिखा, 'सभी लोग शूटिंग पूरी करने में व्यस्त थे और मैं इस चक्कर में उस सुबह नाश्ता तक नहीं कर पाई। ऐसे में मेरे दिमाग में सिर्फ खाने के विचार आ रहे थे। जब शूटिंग पूरी हुई तो मुझसे कुछ फोटोज कराने के लिए कहा गया। मैंने मुंह बनाते हुए कहा, 'मुझे बहुत तेज भूख लगी है। क्या हम थोड़ी देर में फोटोज कर सकते हैं? इस दौरान किसी ने मुझसे कहा, 'इसमें सिर्फ कुछ सेकेंड लगेंगे। आप सिर्फ कैमरे की तरफ देखिए और लजीज चॉकलेट क्रोइसैन का ख्याल कीजिए। मैंने बिल्कुल वैसा ही किया और तब ये तस्वीर उतारी गई'।
Thalapathy Vijay: कीर्ति सुरेश-एंथनी की शादी में शामिल हुए दलपति विजय, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें