फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Preity-Priyanka: प्रीति जिंटा ने प्रियंका संग जमकर मनाई होली, देसी गर्ल के पीछे दौड़े निक जोनस

Thu, 09 Mar 2023 02:12 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

प्रीति जिंटा ने इंस्टाग्राम पर प्रियंका चोपड़ा और उनके पति संग होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें साझा की हैं। साथ ही प्रियंका ने भी निक के साथ होली की तस्वीर साझा की है। 
विज्ञापन
Preity Zinta Priyanka Chopra - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुवार के दिन देश और विदेश में भारतीयों ने होली का त्योहार मनाया था। इसी बीच बॉलीवुड जगत के तमाम कलाकारों ने भी होली का त्योहार मनाया था। प्रीति जिंटा ने भी इस मौके पर पति जीन गुडइनफ और एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस के साथ लॉस एंजिल्स स्थित उनके घर में होली मनाते हुए कुछ तस्वीरें और वीडियो साझा किए हैं। एक्ट्रेस ने प्रियंका, निक और अपने कई दोस्तों के साथ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में सभी के चेहरे पूरी तरह से रंगे हुए हैं। वहीं, प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर होली की तस्वीर साझा की है। 

विज्ञापन

Preity Zinta - फोटो : social media
प्रीति जिंटा ने साझा की तस्वीर
गुरुवार के दिन प्रीति जिंटा ने अपनी होली सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें साझा की है। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस के साथ पति जीन गुडइनफ , प्रियंका चोपड़ा, निक, डिजाइन फाल्गुनी और शेन पीकॉक नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस ने अपनी पति के साथ होली खेलते हुए और उनपर प्यार लुटाते हुए एक रील साझा की है। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा है-सभी को होली की शुभकामनाएं। आज का दिन कितना मजेदार रहा। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास का इतना प्यार और मजेदार मेजबानी के लिए थैंक्यू। आप लोगों के साथ होली मनाना बहुत अच्छा लगा। भगवान का शुक्र है कि बारिश नहीं हो रही थी और सूरज निकल चुका था। डांस और टेस्टी खाना खाने के बाद आज रात मैं एक बच्चे की तरह सो रही हूं। 

Women In Hindi Cinema: थियेटरों से गायब हुईं महिला प्रधान फिल्में, विद्या, तापसी, यामी, राधिका सबकी एक कहानी
विज्ञापन

Priyanka Chopra Nick Jonas - फोटो : social media
प्रियंका के पीछे भागे निक
वहीं, एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने फैंस को होली की शुभकामनाएं देने के लिए इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा की थी। उन्होंने होली समारोह की अपनी और निक जोनस की एक खूबसूरत सी तस्वीर साझा की थी। तस्वीर में निक प्रियंका का पीछा कर रहे हैं, और वह एक्ट्रेस के ऊपर पानी का गुब्बारा फेंकने के लिए भाग रहे हैं। वहीं एक्ट्रेस का चेहरा बेहद चौंकाने वाला है, वह भागते हुए चिल्ला रही हैं। निक और प्रियंका पूरी तरह से रंग में रंगे हुए हैं। एक्ट्रेस ने इस तस्वीर को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा-हैप्पी होली टू ऑल, जैसा कि आप देख सकते हैं कि हम इसे बहुत गंभीरता से ले रहे हैं। आपको बता दें कि एक्ट्रेस जल्द ही सीरीज सिटाडेल में नजर आने वाली हैं। यह सीरीज प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। 

Shubhangi Atre: 'अंगूरी भाभी' का 19 साल पुराना रिश्ता टूटा, पति पीयूष पूरे से अलग हुईं शुभांगी अत्रे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें