Prateik Babbar and Priya Banerjee
- फोटो : social media
प्रिया ने कहा वो और प्रतीक है थोड़े प्राइवेट
प्रिया ने बताया कि वह एक्टर प्रतीक बब्बर के साथ रिलेशनशिप में हैं। उन्होंने कहा कि दोनों बीते एक साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। एक्ट्रेस ने अपने रिश्ते को प्राइवेट रखने को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि जब इस प्रकार की बात आती है तो हम दोनों ही थोड़े प्राइवेट होते हैं। उस वक्त बस आप अपने काम को लेकर बात करना पसंद करते हैं और अपने रिश्ते को लेकर बात करते हैं।
Ananya Panday: विक्रमादित्य मोटवानी की फिल्म में नजर आएंगी अनन्या, शूटिंग खत्म होने पर लिखा इमोशनल नोट
Prateik Babbar and Priya Banerjee
- फोटो : social media
रिश्ते को छुपाकर रखना चाहते थे
उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि सभी एक्टर इसी तरह के होते हैं। जिस वक्त आप अपने रिश्ते को लेकर बात करते हैं तो सारा ध्यान आपका वहीं होता है। उन्होंने कहा सभी एक्टर अपने काम को लेकर काफी मेहनत करते हैं ताकि उनके काम को लेकर बात की जाए। हालांकि लोग इस बारे में नहीं जानना चाहते हैं। लोगों को इस चीज में दिलचस्पी होती है कि आप किसे डेट कर रहे हैं। बस इसलिए हम इसे छुपाकर रखना चाहते थे और अब भी हम यह ध्यान रखेंगे कि यह हाइलाइट न हो। इससे ज्यादा हम अपने काम को हाइलाइट होते हुए देखना चाहेंगे।
डिजाइनर ईयरिंग्स फ्लॉन्ट करती नजर आईं मौनी
Prateik Babbar and Priya Banerjee
- फोटो : social media
इंस्टाग्राम पर कपल ने साझा की थी तस्वीर
आपको बता दें कि 14 फरवरी को कपल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ तस्वीरें साझा की थी। उस तस्वीर में कपल एक साथ नजर आ रहे थे। दोनों ने पीठ करके तस्वीर क्लिक करवाई थी। हालांकि तस्वीर में दोनों के चेहरे साफ तौर पर नजर आ रहे थे। वहीं, प्रिया ने अपने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीर साझा की थी, उसमें दोनों के टैटू थे। जिसके,जरिए वह अपने प्यार को खुलकर सभी के सामने स्वीकार कर रही हैं।
Bollywood Stars: फिल्मों में बिना कपड़ों के सीन शूट कर चुके हैं ये सितारे, खूब मचा था बवाल