फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजू की वजह से प्राची से छिनी विक्रम भट्ट की फिल्म

Mon, 08 Apr 2013 04:41 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
संजय दत्त की सजा की वजह से प्राची देसाई के हाथ से विक्रम भट्ट की फिल्म '1920' का सीक्वल छीन गया है।
विज्ञापन


दरअसल जेल जाने से पहले संजय दत्त अपनी सभी अटकी हुई फिल्में पूरी कर लेना चाहते हैं। जिससे प्रोड्यूसर को नुकसान न उठाना पड़े।

उनकी कई फिल्मों में 'पुलिसगीरी' भी शामिल थी। 'पुलिसगीरी' में उनके साथ प्राची देसाई भी थी। 'पुलिसगीरी' के साथ प्राची को विक्रम भट्ट की फिल्म भी शुरू करनी थी।

अब चूंकि संजय दत्त को 18 अप्रैल से पहले 'पुलिसगीरी' की शूटिंग पूरी कर लेनी थी इसलिए इस फिल्म की शूटिंग एक साथ कई शिफ्टों में होनी शुरू हो गयी।

अचानक से 'पुलिसगिरी' के आखिरी शेडय़ूल की शूटिंग भी तय समय से काफी पहले शुरु करनी पड़ी। इसका खामियाजा प्राची देसाई को भुगतना पडा उन्होंने यह तारीखें विक्रम भट्ट की फिल्म को दे रखी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विक्रम की फिल्म की शूटिंग आगामी 10 अप्रैल से शुरु होने वाले थी लेकिन उस वक्त प्राची को संजय के साथ फिल्म 'पुलिसगिरी' की शूटिंग पूरी करनी होगी। जिस वजह से विक्रम ने फिल्म से उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

फिलहाल विक्रम भट्ट अपनी इस सीक्वल हॉरर फिल्म के लिए एक नयी अभिनेत्री की तलाश में हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें