ऐआर रहमान की आने वाली फिल्म 'ले मस्क' का पहला पोस्टर सामने आया है। इसमें दो फोटोज पर फोकस किया गया है। एक फोटो में लीड रोल निभा रहीं नोरा को रेड ड्रेस में रॉयल अंदाज में दिखाया गया। वहीं दूसरे फोटो में एक बच्चा को झांकते हुए दिखाया गया है।
ये पहली फिल्म है जिसकी कहानी ऐआर रहमान ने लिखी और वो खुद ही इसे डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म 'ले मस्क' से ऐआर रहमान डायरेक्ट के तौर पर फिल्मों में अपना डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म का पोस्टर ऐआर रहमान ने अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है।
Unveiling the posters of Le Musk pic.twitter.com/1nGt2f7W3O
— A.R.Rahman (@arrahman) April 26, 2017
ऐआर रहमान ने इस फिल्म के बारे में बातचीत करते हुए बताया कि इस फिल्म की कहानी उन्होने अपनी पत्नी के साथ बनाई है। उन्होने ये भी बताया कि इस फिल्म का प्रोडक्शन कनाडा का एक प्रोडक्शन हाउस कर रहा है।
इसे भी पढ़ें- फिल्में छोड़ संन्यासी बन गए थे विनोद खन्ना, कमबैक भी रहा जानदार