फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Idol 14: इंडियन आइडल 14 को मिले अपने टॉप 15 कंटेस्टेंट्स, अब ट्रॉफी के लिए होगा मुकाबला

Tue, 24 Oct 2023 08:55 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इंडियन आइडल एक पॉपुलर रियलिटी शो है जो कई सालों से देश को बेहतरीन सिंगर देता आ रहा है। अब जल्द ही इसके 14वें सीजन का भी आगाज होने जा रहा हैं।
विज्ञापन
इंडियन आइडल 14 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन आइडल एक पॉपुलर रियलिटी शो है जो कई सालों से देश को बेहतरीन सिंगर देता आ रहा है। अब जल्द ही इसके 14वें सीजन का भी आगाज होने जा रहा हैं। 'इंडियन आइडल 14' को थिएटर राउंड में इस सीजन के 'टॉप 15' कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आ चुके हैं, जिन्होंने अपनी शानदार आवाज से हर किसी का दिल जीत लिया है। इंडियन आइडल की ट्रॉफी के लिए अगले 3 महीने आपस में टकराएंगे। इस दौरान उन्हें कई मुश्किल चैलेंजेस का सामना करना पड़ेगा।साथ ही कई मेहमान सेलिब्रिटी के सामने इंडियन आइडल के टॉप 15 कंटेस्टेंट को परफॉर्म करने का मौका मिलेगा। 

विज्ञापन

इंडियन आइडल 'टॉप 15' कंटेस्टेंट्स में से मैथिली शोम, सुभादीप दास चौधरी, अंजना पद्मनाभन, उत्कर्ष वानखेड़े, अनन्या पाल, दीपन मित्रा, महिमा भट्टाचार्जी, पीयूष पनवार, सुरेंद्र कुमार, वैभव गुप्ता, मुस्कान श्रीवास्तव, आद्या मिश्रा, गायत्री राजीव, ओबोम तंगू, और मेनुका पौडेल नाम शामिल हैं।

कंटेस्टेंट्स के बारे में मीडिया से बात करते हुए, शो के होस्ट हुसैन कुवाजेरवाला ने कहा, 'मैं टॉप 15 कंटेस्टेंट्स के लिए खुश हूं। उनमें से हर एक वहां रहने का हकदार है। प्रतिभा निस्संदेह जनता के लिए प्रदर्शन करेगी और इतिहास पर अपनी छाप छोड़ेगी।' अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा, 'हर कोई अपनी सिंगिंग को लेकर काफी उत्साहित और आश्वस्त है और ये सभी टॉप 15 मेरे पसंदीदा हैं। मुझे उम्मीद है कि वे अपने टैलेंट को निखारेंगे और दर्शकों पर अमिट छाप छोड़ेंगे।'
विज्ञापन

बता दें कि, आदित्य नारायण की जगह 'इंडियन आइडल 14' में हुसैन कुवाजरवाला शो को होस्ट करेंगे। इससे पहले वे 'इंडियन आइडल' का दूसरा सीजन और 2015 में 'इंडियन आइडल जूनियर' होस्ट कर चुके हैं। हालांकि इसके बाद उन्होंने कोई टीवी शो होस्ट नहीं किया और अब 'इंडियन आइडल 14' के साथ 8 साल बाद वापसी के लिए तैयार हैं।

यह भी पढ़ें: बच्चों के जरिए सोशल मीडिया का ज्यादा इस्तेमाल सही या गलत? अक्षय कुमार ने गिनाए बुरे पक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें