एक्टर अनिल कपूर के पैर में गहरी चोट आई है और ये चोट इतनी गंभीर है कि अगर सही से इलाज नहीं किया गया तो उनकी टांग पूरी तरह से डैमेज हो सकती है।
बॉलीवुड हंगामा में छपी एक खबर के मुताबिक, पैर में चोट लगने की वजह से डॉक्टरों ने अब अनिल कपूर को पूरी तरह से आराम करने की सलाह दी है और इसके चलते अनिल करीब एक महीने तक किसी भी तरह की शूटिंग से दूर रहेंगे।
पैर में लगी चोट के बारे में जब अनिल कपूर से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि ये सब काम का हिस्सा है और इस तरह की परेशानियां आती रहती हैं। वो जल्द ही काम पर लौटेंगे।
फिल्म की बात करें, तो अनिल कपूर हाल ही में 'मुबारकां' की शूटिंग से लौटे थे। इस फिल्म में अर्जुन कपूर, इलियाना डिक्रूज भी नजर आएंगी।