फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडियाज गॉट लेटेंट 2: 'कुछ ज्यादा ही...', पूनम पांडे का एपिसोड नहीं हुआ रिलीज; पोस्ट शेयर कर समय पर कसा तंज

Sun, 22 Nov 2026 06:19 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • अभिनेत्री पूनम पांडे एक बार फिर चर्चा में हैं। 
  • इस बार वजह उनका कॉमेडियन समय रैना का शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2' है। 
  • जानिए क्या है पूरा मामला। 
विज्ञापन
इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2 में पूनम पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम @poonampandeyreal
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 'इंडियाज गॉट लेटेंट' का दूसरा सीजन खत्म हो चुका है, लेकिन इसमें पूनम पांडे की मौजूदगी वाला एपिसोड अब तक रिलीज नहीं हुआ है। इस बात को लेकर अभिनेत्री ने मजाकिया अंदाज में समय रैना पर तंज कसा है। 
विज्ञापन


पूनम ने शेयर कीं समय रैना के साथ तस्वीरें
रविवार, 22 नवंबर को पूनम पांडे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2' के सेट की कुछ तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में वह समय रैना के साथ नजर आ रही हैं। उनके अलावा पैनल में शामिल बलराज घई, महीप सिंह और मधुर विर्ली भी तस्वीरों में दिखाई दिए।

हालांकि, इन तस्वीरों से ज्यादा लोगों का ध्यान पूनम के कैप्शन ने खींचा। उन्होंने लिखा, 'लगता है मेरा सीजन टू का एपिसोड कुछ ज्यादा ही विवादित था... इसीलिए पोस्ट नहीं किया।'
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2 में पूनम पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम @poonampandeyreal
एपिसोड रिलीज न होने पर फैंस के बीच चर्चा
पूनम के इस मजाकिया पोस्ट के सामने आने के बाद फैंस के बीच उनके एपिसोड को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। कई लोग जानना चाहते हैं कि आखिर शो के दूसरे सीजन का फिनाले होने के बाद भी उनका एपिसोड रिलीज क्यों नहीं किया गया।

हालांकि, अभी तक इस बात की आधिकारिक वजह सामने नहीं आई है कि पूनम पांडे वाला एपिसोड रिलीज क्यों नहीं हुआ। अभिनेत्री ने भी अपने पोस्ट में इसकी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी है। उनका यह बयान सिर्फ मजाकिया अंदाज में की गई टिप्पणी नजर आता है।

ये भी पढ़ें- अभिषेक बनर्जी: 'पाताल लोक' के बाद सुदीप शर्मा के फोन का इंतजार कर रहे थे एक्टर, बोले- खुद पर होने लगा था शक

देखें पोस्ट-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें