शनिवार शाम को अभिषेक बनर्जी और उनके को-स्टार बरुण सोबती गोवा में आयोजित इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) में पहुंचे। यहां सीरीज 'पुष्पक विमान' के पहले दो एपिसोड की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी।
सुदीप के फोन का कर रहा था इंतजार- अभिषेक
बता दें कि अभिषेक बनर्जी ने साल 2020 में आई सुदीप शर्मा की चर्चित सीरीज 'पाताल लोक' के पहले सीजन में हथौड़ा त्यागी का किरदार निभाया था। एक बेरहम कॉन्ट्रैक्ट किलर के रूप में उनके अभिनय को काफी सराहना मिली थी। इसके बाद से ही वह सुदीप के साथ दोबारा काम करने का इंतजार कर रहे थे।
पीटीआई से बातचीत में अभिषेक ने कहा, 'मैंने उनके साथ बहुत-बहुत पहले काम किया था और मैं उस पल का इंतजार कर रहा था, जब वह मुझे दोबारा फोन करेंगे। मैं तो खुद पर शक करने लगा था। मैं सोचता था कि क्या मैं ठीक से काम नहीं कर रहा हूं? क्या इसी वजह से वह मुझे फोन नहीं कर रहे या कोई रोल नहीं दे रहे?