फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonam Pandey: पूनम पांडे से जुड़ी खबरों पर पूर्व पति ने कहा था- यह सच नहीं हो सकता

Sat, 03 Feb 2024 01:26 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पूनम पांडे जिंदा और सही सलामत हैं। अभिनेत्री ने आज खुद सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ये जानकारी दी है। लेकिन, इससे पहले जब शुक्रवार को पूनम के दुनिया में नहीं रहने की खबर सामने आई थी तो उनके पूर्व पति सैम बॉम्बे ने इस पर प्रतिक्रिया दी थी।
विज्ञापन
पूनम पांडे, सैम बॉम्बे - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूनम पांडे जिंदा और सही सलामत हैं। अभिनेत्री ने आज खुद सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ये जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए उन्होंने एक अफवाह फैलाई। शुक्रवार को जब पूनम के दुनिया में नहीं रहने की खबर सामने आई थी तो उनके पूर्व पति सैम बॉम्बे ने इस पर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने इस पूरे मामले को लेकर सोशल मीडिया पर एक नोट साझा कर कहा कि वे इस खबर को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन


पोस्ट साझा कर कही थी ये बात
एक्स पति सैम ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक नोट साझा किया। नोट में उन्होंने लिखा, 'मैं इसे पूरी तरह से स्वीकार नहीं कर पाया हूं। यह निश्चित रूप से सच नहीं हो सकता है और मैं इस पर विश्वास नहीं करना चाहता हूं। मैं अपनी भावनाओं को व्यक्त करूंगा और जल्द ही कुछ पोस्ट करूंगा। कृपया पूनम के लिए प्रार्थना करें'।
 

यह भी पढ़ें: Akshay Kumar: गायकी से फैंस के दिल जीतने की तैयारी में अक्षय कुमार, 'शंभू' की पहली झलक आई सामने
विज्ञापन


मुझसे कोई सवाल न करें
उन्होंने आगे कहा, 'मैं सभी को उनकी संवेदनाओं के लिए धन्यवाद देता हूं'। वहीं, सैम ने पोस्ट साझा कर कैप्शन में लिखा, 'शायद यही वह सरप्राइज है, जिसके बारे में वे अपने आखिरी इंटरव्यू में बोल रही थीं।' 
विज्ञापन


पोस्ट साझा कर फैलाई थी अफवाह
शुक्रवार को पूनम पांडे के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट साझा किया गया था। नोट में लिखा, 'यह सुबह हमारे लिए कठिन है। आपको यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि हमने अपनी प्यारी पूनम को सर्वाइकल कैंसर के कारण खो दिया है।' हालांकि, आज पूनम ने स्पष्ट कर दिया है कि उन्हें कुछ नहीं हुआ है। वे बिल्कुल ठीक हैं।

यह भी पढ़ें: Akshay Kumar: रश्मिका मंदाना सहित कई सितारों के बाद अब अक्षय कुमार डीपफेक का शिकार, साइबर सेल ने दर्ज किया केस
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें