फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#MeToo पूनम ढिल्लों का बड़ा बयान,कहा- इंसान अपने व्यवहार का खुद जिम्मेदार होता है

Sun, 25 Nov 2018 03:20 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
poonam dhillon - फोटो : file photo
विज्ञापन
बीते दिनों फिल्म इंडस्ट्री में शुरू हुए #MeToo अभियान के द्वारा कई यौन उत्पीड़न के खुलासे हुए हैं। वहीं बॉलीवुड के कई सितारे इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इन सभी सितारों के बीच अभिनेत्री पूनम ढिल्लो ने भी इस खास अभियान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। 'तेरी मेहरबानियां' की हीरोइन पूनम ढिल्लों ने #MeToo अभियान को लेकर कहा है कि यह बेहद खास अभियान है, लेकिन हमें इसको खराब होने से भी बचाना होगा। 
विज्ञापन


हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने भी #MeToo अभियान पर बात करते हुए कहा था कि बॉलीवुड बहुत सुरक्षित जगह में एक हैं। वहीं अब पूनम ढिल्लो ने कहा है- मुझे नहीं लगता है कि हमारी जिंदगी में सभी चीजें सामन्य होती हैं, हम यह नहीं कह सकते कि मीडिया, फिल्म और अन्य किसी पेशे के लोग ऐसे होते हैं। हर इंसान अपने व्यवहार का खुद जिम्मेदार होता है। हम यह नहीं कह सकते हैं कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री खराब है, अगर यहां बुरे लोग हैं तो अच्छे भी हैं। यह सब हम पर निर्भर करता हैं कि हम खुद को कैसे पेश करते हैं।

उन्होंने कहा कि #MeToo अभियान एक अच्छी चीज है क्योंकि इसके आने से शोषण की संभावना कम हो गई है। आपको बता दें कि बीते दिनों अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने अभिनेता नाना पाटेकर पर #MeToo अभियान के तहत यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इसके बाद इस अभियान के तहत फिल्म इंडस्ट्री में कई हीरोइनों और महिलाओं ने यौन उत्पीड़न के खुलासे किए। यौन उत्पीड़न के मामले में अभी तक नाना पाटेकर सहित आलोक नाथ, साजिद खान और विकास बहल जैसे सितारे फंस चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें