बच्चे के डांस पर लोगों का रिएक्शन
सोशल मीडिया पर पूजा हेगड़े वाले वायरल वीडियो पर कई यूजर्स रिएक्शन दे रहे हैं। वह उस बच्चे की खूब तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘लड़का चमक गया, पूजा चौंक गईं।’ एक यूजर ने लिखा, ‘इसके पास सिलेब्रिटी से ज्यादा अच्छे मूव्स हैं।’ अन्य यूजर ने कमेंट किया, ‘इतनी छोटी उम्र में ऐसा कॉन्फिडेंस, गजब है।’ एक यूजर ने तारीफ करते हुए लिखा, ‘क्या एनर्जी है, इसने सबको ओवरशेडो कर दिया।’
कौन है ये बच्चा ?
वायरल वीडियो में एक्टर और डांसर जाफर सादिक भी दिख रहे हैं, जो उस बच्चे के मेंटर बताए जा रहे हैं। बच्चे का नाम हानी है। हानी की तारीफों से खुश होकर जाफर सादिक ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘जब आप अपनी काबिलियत पर भरोसा करते हैं, तो किस्मत खुद रास्ता बना देती है। यह बच्चा इसी के लिए बना है और इससे भी आगे जाएगा। इसने मेरी उम्मीद फिर से जगा दी है। मुझे तुम पर गर्व है, मेरे बच्चे।’
ये खबर भी पढ़ें: सिद्धांत चतुर्वेदी ने गाया गाना, ईशान खट्टर ने रोका; दोनों ने पूजा हेगड़े के साथ इस अंदाज में मनाई छुट्टियां
इस फिल्म में नजर आएंगी पूजा हेगड़े
वर्कफ्रंट की बात करें तो 2025 में पूजा हेगड़े हिंदी फिल्म ‘देवा’, तमिल फिल्म ‘रेट्रो’ और फिल्म ‘कुली’ के गाने में नजर आई थीं। उनकी फिल्म ‘जना नायकन’ जनवरी में रिलीज होनी थी, लेकिन सेंसर सर्टिफिकेट में देरी के कारण अब तक रिलीज नहीं हो पाई है। इसमें विजय, ममिता बैजू और बॉबी देओल भी हैं। आने वाले समय में पूजा हेगड़े हिंदी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’, तमिल फिल्म ‘कंचना 4’ और तेलुगु फिल्म DQ 41 में नजर आएंगी।