कुछ समय पहले फिल्म की एक्ट्रेस पूजा भट्ट ने कंफर्म किया था कि 'सड़क' का सीक्वल बनाया जाएगा और इसमें आलिया भट्ट होंगी। वहीं अब एंटरटेंमेंट पोर्टल बॉलीवुडलाइफ की मानें तो 'सड़क 2' में 20 साल का लीप दिखाया जाएगा। फिल्म में इसके रियल कास्ट पूजा और संजय दत्त की जोड़ी भी देखने को मिलेगी।
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो महेश भट्ट इस फिल्म की स्क्रिप्ट लिखेंगे इसके साथ ही चर्चा ये भी है कि श्रीजीत मुखर्जी इस फिल्म के डायरेक्ट करेंगे। आलिया भट्ट के सीक्वल में होने के बारे में पूछने पर पूजा भट्ट ने कहा कि फिल्म की स्क्रिप्ट और कास्ट के बारे में अभी कुछ नहीं बताया जाएगा। भट्ट साहब अभी स्क्रिप्ट तैयार कर रहे है और उसी के हिसाब से कास्टिंग की जाएगी।
बता दें कि महेश भट्ट ने खुद इस बात को माना था कि वो सड़क फिल्म के सीक्वल पर काम कर रहे हैं और शायद पूजा भट्ट और संजय की बेटी का किरदार, पूजा की छोटी बहन आलिया को ही निभाना होगा।
'सड़क' 1991 की हिट फिल्म थी, इस फिल्म में पूजा भट्ट और संजय दत्त की जोड़ी को खूब पसंद किया गया लेकिन इस फिल्म के बाद ये जोड़ी फिर कभी पर्दे पर नजर नहीं आई।