फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना सोचे-समझे महिलाओं को किया जाता है ट्रोल: ऋचा चड्ढा

Sun, 11 Jun 2017 05:46 PM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ और ‘मसान’ में दमदार भूमिकाएं निभाने वाली अभिनेत्री ऋचा चड्ढा का कहना है कि महिलाओं को समय और परिस्थिति का विचार किए बिना हर समय ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। दरअसल हाल ही रमजान के महीने में 'दंगल' फेम फातिमा सना शेख ने सोशल मीडिया पर अपना बिकनी में फोटो पोस्ट किया था जिसके कारण उन्हे खूब आलोचलाओं का सामना करना पड़ रहा था। 
विज्ञापन


इसी को लेकर  ऋचा ने कहा है कि, "मुझे इस विवाद की जानकारी नहीं है, लेकिन मुझे लगता है कि अगर वह खिलाड़ी या तैराक होतीं और अगर उन्होंने तस्वीर पोस्ट की होती तो भी लोगों को इससे परेशानी होती।" 

इसके आगे  ऋचा ने कहा कि "महिलाएं हर समय ट्रोल की जाती है, ऐसा पवित्र महीने रमजान या किसी और वजह से नहीं है, यहां तक कि किसी और सामान्य दिन भी अगर उन्होंने इस तरह की तस्वीर पोस्ट की होती तो उन्हें ऐसे ही बेहद खराब टिप्पणियां सुनने को मिलती।"
विज्ञापन


ऋचा का मानना है कि लोग सिर्फ कमेंट ही कर सकते हैं इसलिए इन चीजों पर ध्यान न ही देने में समझदारी है। आपको बता दें कि ऋचा की अगली फिल्म ‘फुकरे रिटर्न्‍स’ है। अभिनेत्री ने बताया कि पिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है और यह दिसंबर में रिलीज होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें