अक्षरा के अपकमिंग म्यूजिक वीडियो का नाम 'ओ गधा है' है। इस टाइटल के नाम से ही साफ है कि इसमें अक्षरा अपने पार्टनर को गधा कहती दिखाई देंगी। अभिनेत्री ने इस म्यूजिक वीडियो का पोस्टर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें अभिनेत्री ब्लैक शॉर्ट टॉप के साथ व्हाइट शर्ट पहनी हुई है। स्टाइलिश गॉगल्स लगाए अक्षरा सिंह अपना स्वैग दिखा रही हैं। वहीं, अभिनेत्री के पीछे सौरभ रॉयल दिखाई दे रहे हैं, जो भोजपुरी सिनेमा के जाने-माने सिंगर हैं। इस गाने को आवाज सौरभ ही देने वाले हैं।
इस पोस्टर के कैप्शन में अक्षरा सिंह ने लिखा, 'जल्द आ रहा है... ओ गधा है।' इसके साथ अभिनेत्री ने उस यूट्यूब चैनल का लिंक भी दिया है, जिस पर इस गाने को रिलीज किया जाएगा। अक्षरा का यह पोस्टर देखते ही फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं। सिंगर सलीम मर्चेंट ने अक्षरा के इस पोस्ट पर कमेंट कर फायर का इमोजी भेजा है। इसके अलावा, फैंस ने हार्ट और दिल वाली आंखों वाले इमोजी शेयर किए हैं। कुछ फैंस ने अक्षरा के लुक की भी तारीफ की है।
बीते दिनों, विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे अपनी फिल्म 'लाइगर' का प्रमोशन करने पटना पहुंचे थे। इसी दौरान अक्षरा ने विजय और अनन्या से मुलाकात की थी। इस मौके पर अक्षरा ने विजय के साथ मजेदार अंदाज में 'लाइगर' के गाने 'आफत' पर जमकर डांस किया था, जिसका वीडियो अक्षरा ने शेयर भी किया था। दोनों के इस वायरल वीडियो में अक्षरा और विजय की केमिस्ट्री भी कमाल लग रही थी।