फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PS-1 Twitter Review: दर्शकों ने मणिरत्नम की फिल्म को दिए 100 में से 100 अंक, बताया अब तक की सबसे बेहतरीन मूवी

Fri, 30 Sep 2022 10:40 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पोन्नियिन सेल्वन-1 को वर्तमान में ट्विटर पर खूब प्यार मिल रहा है। मणिरत्नम की फिल्म को दर्शकों से लेकर समीक्षाओं तक की सकारात्मक प्रक्रिया मिल रही है। 
विज्ञापन
पीएस-1 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मणिरत्नम की फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन -1' ने आज सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने वाले दर्शकों ने सोशल मीडिया पर इस एतिहासिक फिल्म का रिव्यू भी साझा करना शुरू कर दिया है। बॉक्स ऑफिस विक्रम वेधा से टक्कर लेने वाली यह फिल्म अपने ओपनिंग डे पर कितना कलेक्शन करेगी यह तो आज रात 9 बजे के बाद पता चलेगा। हालांकि, फिल्म कैसी है? इसकी जानकारी हमें अभी मिल सकती है। आइए जानते हैं, सिनेमाघरों में ने पीएस-1 देखने वाले लोगों ने मणिरत्नम की फिल्म को कैसे रिव्यूज दिए हैं। 

विज्ञापन

कल्कि कृष्णमूर्ति के उपन्यास पर आधारित है फिल्म
बता दें कि मणिरत्नम की फिल्म पोन्नियिन सेल्वन-1, कल्कि कृष्णमूर्ति के उपन्यास पर आधारित है। यह बुक पहली बार 1955 में प्रकाशित की गई थी। पोन्नियिन सेल्वन के निर्माताओं ने फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज करने से पहले लेखक कल्कि कृष्णमूर्ति को श्रद्धांजलि अर्पित की। फिल्म के निर्माता लाइका प्रोडक्शंस ने ट्वीट साझाकर लिखा, "पोन्नियिन सेल्वन-1 उपन्यास के पीछे जिस व्यक्ति की मेहनत और दिमाग है, उसके सम्मान में हमारी तरफ से यह छोटा सा पोस्ट! कल्कि को याद करते हुए!"
 

किताब पढ़ने वालों को कैसी लगी पीएस-1?
बता दें कि जिस व्यक्ति ने पोन्नियिन सेल्वन-1 नामक किताब पढ़ी है और मणिरत्नम की फिल्म काे सिनेमाघर में देखा है, उसे बुक की तुलना में फिल्म ज्यादा पसंद आई है। एक यूजर ने पीएस-1 का रिव्यू देते हुए बाहुबली का सीन शेयर किया है। जिसमें कट्टप्पा पीछे से बाहुबली को मार देता है। यूजर ने पोस्ट में कट्टप्पा को फिल्म और बाहुबली को किताब बताया है। 

फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने वालों ने क्या कहा?
एक यूजर ने लिखा, 'फिल्म की स्टार कास्ट और वीएफएक्स ने इस फिल्म को और मजेदार बना दिया है।' अन्य यूजर ने लिखा, 'अब तक मैंने जितनी भी तमिल फिल्में देखी हैं यह उन सबमें सबसे बेहतरीन हैं।' एक नेटिजन ने सोशल मीडिया पर सिनेमाघर का व्यू शेयर किया है। वीडियो में ऐतिहासिक घटना पर आधारित इस फिल्म को देख हर किसी के रोंगटे खड़े हो गए थे। 

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें