फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jacqueline Fernandez: इमेज चमकाने को जैकलीन ने लिया स्वच्छता अभियान का सहारा, इस निर्माता ने बढ़ाया मदद का हाथ

Fri, 30 Sep 2022 12:54 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बता दें कि फिल्म 'बाल नरेन' को एक तरफ पीएम मोदी से जोड़कर देखा जा रहा है, लेकिन निर्देशक पवन नागपाल ने साफ किया है कि फिल्म का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कोई ताल्लुक नहीं है।
विज्ञापन
Jacqueline Fernandez - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीलंकाई मूल की एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज ने बॉलीवुड में अच्छा नाम कमाया है। हालांकि, इन दिनों जैकलीन फर्नांडीज अपने अभिनय या फिल्मों से ज्यादा ठग सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग केस को लेकर चर्चा में हैं। इस मामले में जैकलीन बुरी तरह घिरी हुई हैं। ईडी से लेकर दिल्ली पुलिस तक उनसे कई बार पूछताछ कर चुकी है। बीते सोमवार उन्हें पटियाला हाउस कोर्ट में तलब किया गया था। हालांकि, यहां से उन्हें अगली सुनवाई तक अंतरिम जमानत मिल गई है। इस बीच मनी लॉन्ड्रिंग केस में घिरी जैकलीन ने अपनी छवि चमकाने के लिए नया तरीका अपनाया है।

विज्ञापन

फिल्म की तारीफ में कही यह बात
ठग सुकेश चंद्रशेखर मामले में नाम आने के बाद जैकलीन ने अपनी इमेज को चमकाने के लिए स्वच्छता अभियान का सहारा लिया है। दरअसल, जैकलीन इन दिनों स्वच्छ भारत अभियान पर आधारित आगामी फिल्म 'बाल नरेन' की तारीफों के पुल बांध रही हैं। पवन नागपाल द्वारा निर्देशित और सोहम रॉकस्टार एंटरटेनमेंट के दीपक मुकुट द्वारा निर्मित यह फिल्म 14 अक्तूबर 2022 को रिलीज हो रही है। जैकलीन न सिर्फ फिल्म की तारीफ करने में जुट गई हैं, बल्कि वह स्वच्छता अभियान की भी खूब तारीफ कर रही हैं। उनका मानना है कि 'बाल नरेन' जैसी फिल्में लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'स्वच्छ भारत अभियान' का प्रचार करने के लिए प्रेरित करेंगी। साथ ही उन्होंने इस तरह के अभियान को पूरा सहयोग करने की भी बात कही है।

स्वच्छता अभियान में हिस्सा लेंगी!
दिलचस्प बात यह है कि जैकलीन सिर्फ फिल्म की तारीफ ही नहीं कर रहीं, बल्कि स्वच्छता अभियान में सहयोग करने का संदेश देने के लिए भी निकल रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक जैकलीन आगामी 1 अक्तूबर को वर्सोवा समुद्र तट पर सुबह 8 बजे वर्सोवा स्वच्छता अभियान में शामिल होंगी। बता दें कि 'बाल नरेन' को एक तरफ पीएम मोदी से जोड़कर देखा जा रहा है, वहीं हाल ही में निर्देशक पवन नागपाल ने साफ किया है कि फिल्म का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कोई ताल्लुक नहीं है।
विज्ञापन

इन सितारों से सजी है फिल्म
फिल्म 'बाल नरेन' में यज्ञ भसीन, बिदिता बाग, रजनीश दुग्गल, गोविंद नामदेव और विंदू दारा सिंह शामिल हैं। हाल में इस फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया है। आपको बता दें कि निर्माता दीपक मुकुट फिल्म 'धाकड़', 'मुल्क' जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।

Asha Parekh: 60 के दशक में जिनका दीवाना था सारा जमाना, साड़ी से विंग्स वाले आईलाइनर तक से धड़काया फैंस का दिल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें