एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी
- फोटो : इंस्टाग्राम@ihansika
हंसिका मोटवानी
एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी के खिलाफ उनकी भाभी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। साल 2020 में हंसिका के भाई प्रशांत मोटवानी की शादी टीवी एक्ट्रेस मुस्कान नैन्सी जेम्स से हुई थी। कुछ समय पहले हंसिका की भाभी मुस्कान ने अपनी सास ज्योति मोटवानी, पति प्रशांत मोटवानी और अभिनेत्री हंसिका मोटवानी के खिलाफ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। भाभी ने इन सब पर परेशान करने और खिलाफ घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था।
श्रेयस तलपदे
श्रेयस तलपदे को एक कोऑपरेटिव सोसायटी का प्रचार करना महंगा पड़ गया। दरअसल, कुछ समय पहले लखनऊ के गोमती नगर पुलिस स्टेशन में एक क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी के सदस्यों समेत 7 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इन लोगों में एक्टर आलोक नाथ और श्रेयस तलपदे का नाम भी शामिल हैं। एफआईआर में कहा गया है कि इन लोगों ने 45 निवेशकों से 9.12 करोड़ रुपये ठगे हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक्टर आलोक नाथ और श्रेयस तलपदे ने इस कोऑपरेटिव सोसाइटी की निवेश योजनाओं का प्रचार किया है।
आदित्य पंचोली
अभिनेता आदित्य पंचाेली ने 2005 में पार्किग विवाद में अपने एक पड़ोसी के साथ मारपीट की थी। इस मामले में उन पर पुलिस में शिकायत दर्ज हुई। उन्हें कोर्ट ने एक साल की सजा सुनाई थी। हाल ही में इस सजा से एक्टर को राहत मिली है। आदित्य पंचोली पहले भी कई विवादों में फंस चुके हैं। कंगना रनौत ने भी कुछ साल पहले उन पर परेशान करने, घर में कैद करने और मारपीट करने जैसे आरोप लगाए थे। आदित्य पंचोली पर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी।
राज कुंद्रा, शिल्पा शेट्टी
- फोटो : इंस्टाग्राम@onlyrajkundra