फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi On Boong: बाफ्टा में 'बूंग' की जीत को पीएम मोदी ने सराहा; लिखा- 'यह गौरवपूर्ण क्षण है, सभी को बधाई'

Mon, 23 Feb 2026 05:51 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

PM Modi Praises Boong Bafta Victory: प्रधानमंत्री मोदी ने मणिपुरी फिल्म 'बूंग' की टीम को ऐतिहासिक बाफ्टा पुरस्कार जीतने पर बधाई दी। साथ ही इसे मणिपुर और भारतीय सिनेमा के लिए एक गौरवपूर्ण क्षण बताया।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को मणिपुरी भाषा की फिल्म 'बूंग' की टीम को सर्वश्रेष्ठ बाल एवं पारिवारिक फिल्म का बाफ्टा पुरस्कार जीतने पर बधाई दी। बधाई के साथ पीएम मोदी ने इस जीत का जश्न मनाते हुए सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर किया है।

विज्ञापन

पीएम मोदी ने किया पोस्ट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सोमवार को मणिपुरी भाषा की फिल्म 'बूंग' की टीम की प्रशंसा करते हुए x पर एक पोस्ट शेयर किया है। पीएम मोदी ने लिखा, 'फिल्म से जुड़े सभी लोगों को हार्दिक बधाई। यह मणिपुर के लिए बहुत खुशी का पल है और यह भारत की बहुत बड़ी रचनात्मक प्रतिभा को दिखाता है।'

'बूंग' को मिला बाफ्टा अवॉर्ड
लंदन में हुए 79वें बाफ्टा अवॉर्ड्स में 'बूंग' ने सर्वश्रेष्ठ बाल एवं पारिवारिक फिल्म का पुरस्कार जीता। यह इस साल की एकमात्र भारतीय फिल्म है, जिसने बाफ्टा अवॉर्ड जीता है। इससे मणिपुरी सिनेमा को दुनिया में बड़ी पहचान मिली है। मणिपुर जैसे राज्य की कहानियां अब वैश्विक स्तर पर सराही जा रही हैं।

यह भी पढ़ें: तिहाड़ से निकलकर काम पर लौटे राजपाल यादव, शुरू की 'वेलकम 3' की शूटिंग, सेट से साझा किया वीडियो

बाफ्टा अवॉर्ड क्या है?
बाफ्टा ब्रिटिश एकेडमी के बहुत प्रतिष्ठित फिल्म और टीवी पुरस्कार हैं, जो दुनिया भर में मशहूर हैं। 'बूंग' फिल्म BAFTA में अकेली भारतीय नामांकित फिल्म थी। इसने 'जूटोपिया 2', 'लिलो एंड स्टिच' और 'आर्को' जैसी बड़ी-बड़ी अंतरराष्ट्रीय फिल्मों को हराकर यह अवॉर्ड जीता है। 

यह भी पढ़ें: कैसे 'राया' से 'टिकिट' के रोल में ढले यश? देखें 'टॉक्सिक' का BTS वीडियो; करमाडी के किरदार में नजर आएंगे सुदेव

फिल्म 'बूंग' के बारे में
फिल्म 'बूंग' लक्ष्मीप्रिया देवी ने लिखी और निर्देशित की है। फरहान अख्तर, रितेश सिधवानी ने मिलकर इस फिल्म का निर्माण किया है। यह एक भावुक कहानी है, जो बच्चों और परिवार के लिए है। 'बूंग' की यह जीत भारत की अलग-अलग भाषाओं और संस्कृतियों की कहानियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा दे रही है।

यह भी पढ़ें: Boong: 'बूंग' के प्रोड्यूसर फरहान अख्तर ने जाहिर की खुशी, बाफ्टा के मंच से साझा की तस्वीरें

फरहान अख्तर ने किया पीएम का शुक्रिया
पीएम नरेंद्र मोदी ने फिल्म 'बूंग' को मिले बाफ्टा अवॉर्ड की जीत का जश्न मनाते हुए एक खास पोस्ट x पर शेयर किया था। इसी खुशी में फिल्म 'बूंग' के निर्माता फरहान अखतर ने पीएम मोदी का शुक्रिया अदा करते हुए x पर एक पोस्ट शेयर किया है। फरहान ने लिखा, 'माननीय प्रधानमंत्री जी, आपकी प्रशंसा के लिए शुक्रिया।'
विज्ञापन

ममता बनर्जी का पोस्ट
ममता बनर्जी ने फरहान अख्तर निर्मित फिल्म 'बूंग' के लेकर x पर लिखा, 'मुझे यह जानकर बहुत खुशी हुई कि मणिपुरी फिल्म 'बूंग' ने 2026 के BAFTA पुरस्कार में इतिहास रच दिया है। कई मुश्किलों के बावजूद इस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ बाल एवं पारिवारिक फिल्म का पुरस्कार मिला है।' इसके साथ ही ममता ने बूंग' की पूरी टीम के लिए लिखा, 'फिल्म की पूरी कास्ट और क्रू को मेरी तरफ से बहुत-बहुत बधाई। आपने पूरे देश को गौरवान्वित कर दिया है।'


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें