फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर विवादों में फंसी रजनीकांत की 'काला करिकालन'

Fri, 09 Jun 2017 04:45 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
विज्ञापन
'काला करिकालन'
विज्ञापन
साउथ फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'काला करिकालन' रिलीज होने से पहले ही विवादों में फंसती नजर आ रही है। प्रोड्यूसर के राजाशीकरन ने इस फिल्म के खिलाफ याचिका दायर की है। उन्होंने ये दावा किया है कि फिल्म की कहानी और आइडिया उनका है। ये उनका कंपनी जीएसआर वीनमीन क्रिएशन का है। 
विज्ञापन


याचिका में बताया गया है कि राजाशीकरन ने फिल्म की कहानी रजनीकांत के फैन एसोसिएशन के लीडर सत्यानरायण को सिनाई थी। इतना ही नहीं उन्होंने इस पर फिल्म भी बनाने की सोची थी। राजाशीकरन ने ये दावा किया कि वो इस फिल्म का टाइटल साउथ इंडियन फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स के साथ रजिस्टर्ड तक करवा चुके हैं।

उन्होंने कहा कि चैंबर ने उनके रजिस्ट्रेशन को रिन्यू नहीं किया और रजिस्ट्रेश से संबंधित नियमों का भी खंडन किया है। इसी के चलते कोर्ट ने रजनीकांत, पा रंजीत, साउथ इंडियन फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स और फिल्म के प्रोड्यूसर धनुष को नोटिस भेज दिया है। कोर्ट ने उन्हें 15 जून को अपने जवाब देने को कहा है।
विज्ञापन


बता दें कि पहले ऐसी खबरें थीं कि फिल्म गैंगस्टर हाजी मस्तान की जिंदगी पर आधारित है। उनके गोद लिए हुए बेटे सुंदर शेखर के रजनीकांत को नोटिस भेजने के बाद मेकर्स ने साफ कर दिया था कि फिल्म का हाजी मस्तान की जिंदगी से कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें