जानी-मानी प्लेबैक सिंगर श्रेया घोसाल ने अपने ब्वायफ्रैंड शिलादित्य के साथ गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। श्रेया शिलादित्य के साथ लंबे समय से रिलेशन में थीं। खबर है कि शादी पांच फरवरी को हुई।
इसकी जानकारी खुद श्रेया ने ट्वीट करके दिया है। ट्वीट में उन्होंने लिखा है, "बीती रात मैंने अपनी जिंदगी के प्यार शिलादित्य से परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी कर ली, नई जिंदगी को लेकर काफी उत्सुक हूं।" श्रेया ने शादी की तस्वीर भी ट्विटर पर पोस्ट की है।