फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AIB मामला: रणवीर-दीपिका और अर्जुन पर FIR

Fri, 06 Feb 2015 12:56 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
'एआईबी' के विवादित यूट्यूब कॉमेडी शो को लेकर बॉलीवुड स्टार्स रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोन, अर्जुन कपूर और करण जौहर आदि की परेशानियां बढ़ गई हैं। पुणे में इन सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


यह प्राथमिकी पुणे सीआईडी के पुलिस निरीक्षक वजीर हुसैन शेख की शिकायत पर दर्ज की गई है। शेख ने बताया कि यह देखने के बाद कि शो भारतीय संस्कृति के लिए खराब है, उन्होंने व्यक्तिगत क्षमता में प्राथमिकी दर्ज की है।

आपत्तिजनक व्यवहार का लगाया आरोप

एआईबी मामले में दर्ज शिकायत में शेख ने कहा है कि इस शो में रणवीर सिंह ने सार्वजनिक रूप से दीपिका पादुकोन को किस किया था और दीपिका ने भी उनको सहयोग किया।

शेख ने कहा मुंबई के एक स्टेडियम में आयोजित इस शो के दौरान चार हजार लोग मौजूद थे और यह शो भारतीय संस्कृति के खिलाफ है। एफआईआर में बॉलीवुड के चारों कलाकारों पर आपत्तिजनक व्यवहार का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

12 लोगों पर किया गया मामला दर्ज

पुणे पुलिस के डीसीपी सुधाकर पठारे ने एफआईआर दर्ज किए जाने की पुष्टि की है। हालांकि, यू-ट्यूब से इसके वीडियो को हटा लिया गया है। वहीं, महाराष्ट्र सरकार ने मामले के जांच के आदेश दे दिए हैं।

पुलिस के मुताबिक रणवीर, अर्जुन, दीपिका और करण जौहर के अलावा एफआईआर में एआईबी के कॉमेडियन-अबिश मैथ्यू, तन्मय भट, अदिति मित्तल, सिमरन खाम्बा, आशीष शाक्य, रघु राम, रोहन जोशी और फिल्म समीक्षक राजीव मसंद के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें