सारा अली खान बॉलीवुड में सुशांत सिंह राजपूत के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है इस बात पर तो मुहर लग ही चुकी हाल ही में सामने आई एक तस्वीर में ये भी साफ हो गया है कि सारा ने फिल्म के लिए तैयारियां करनी भी शुरू कर दी है। सारा अली खान मलाइका अरोड़ा के साथ जिम में पसीना बहाती दिखाई दी। मलाइका अरोड़ा ने ये तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है।
दोनों के साथ में मलाइका की सहेली नम्रता पुरोहित भी हैं।सारा लगातार अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर स्पॉटलाइट में बनी हुई थी। हाल ही में ये तो साफ हो गया है वो सुशांत के साथ फिल्म 'बद्रीनाथ' से बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं।
ऐसे में इन तस्वीरों को देखकर तो ये साफ है कि मलाइका अरोड़ सारा को फिटनेस ट्रेनिंग दे रही हैं। मलाइका सारा को फिल्मों के लिअ पर्फेक्ट बनाकर ही मानेंगी। हाल ही में सारा और जहान्वी ने करण जौहर की बर्थडे पार्टी में खुब वाहवाही लूटी है।
3 monkeys jus hanging.....don't ask me why,but we had fun🐒🐒🐒....ones name #saraalikhan .....the other @namratapurohit
A post shared by Malaika Arora Khan (@malaikaarorakhanofficial) on May 29, 2017 at 2:00am PDT