बता दें कि फैंस इस फिल्म को देखने के बाद 'अमेजिंग', 'मनोरंजक' और 'एक नंबर' जैसे कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी की जोड़ी हिस्टेरिकल है। दोनों की एनर्जी की वजह से स्क्रिप्ट में जान डाल दी।" अन्य यूजर ने कमेंट किया, 'फोन भूत में ईशान, सिद्धांत और कटरीना के ट्रायो ने कमाल कर दिया।' एक ने लिखा, "फोन भूत काफी अच्छी फिल्म है। कहीं-कहीं तो मैं पागलों की तरह हंस रहा था। कटरीना हमेशा की तरह कमाल कर रही थीं..ईशान भी अच्छे हैं और सिद्धांत- इस आदमी के पास रेंज है।"
यह भी पढ़ें: 'मिली' की स्क्रीनिंग में जान्हवी कपूर को एक टक देखती रहीं रेखा, मीडिया के सामने यूं लुटाया प्यार