सलमान के साथ बेहतरीन अनुभव
अभिनेत्री ने बताया कि 'श्रीराम राघवन मेरे पसंदीदा निर्देशकों में से एक हैं। वह जिस तरीके से थ्रिलर की कहानियां सुनाते हैं, वह मुझे बेहद पसंद है। विजय सेतुपति जैसे बेहतरीन अभिनेता और टाइगर 3 जैसी शानदार फिल्मों में काम करना मेरे लिए अच्छा अनुभव रहा है'। अभिनेत्री ने कहा 'टाइगर फ्रेंचाइजी का मैं बहुत सम्मान करती हूं। क्योंकि आदित्य चोपड़ा ने जोया के किरदार में मुझे जिस तरीके से ढाला है वह बेहतरीन है और एक्शन करना मुझे बेहद पसंद है। सलमान खान के साथ काम करने को लेकर भी शानदार अनुभव रहा है'।
Kanishka Soni: अब कनिष्का सोनी ने साजिद खान पर लगाए गंभीर आरोप, बोलीं- मेरे साथ ऐसी हरकत...
फोन भूत के लिए तुरंत कह दिया था हां
कैटरीना कैफ ने बताया कि फोन भूत को लेकर भी उन्हें ऐसा ही लगा था। उन्होंने कहा- 'जैसे ही मैंने फिल्म की कहानी सुनी, तुरंत हाँ कह दी थी। मैंने रितेश सिधवानी (निर्माता) को यह भी नहीं कहा कि, 'ठीक है, मुझे देखने दो, मुझे कुछ दिन दो', क्योंकि मुझे लगा था कि यह कहानी कुछ अनोखी है जिसे बनाया जा सकता है'।
नहीं देख सकती हॉरर फिल्में
बातचीत के दौरान कैटरीना ने यह भी खुलासा किया कि वह हॉरर फिल्में नहीं देख सकतीं। उन्होंने बताया कि वह भूल भुलैया 2 को पूरी खत्म नहीं कर पाई हैं। जब फिल्म में तब्बू का सीन आता है तो वह बहुत डर गई थी, जबकि उन्हें पता था कि इसमें कॉमेडी भी है।