'एनएच 10' की सफलता के बाद दर्शकों को अनुष्का शर्मा की फिल्म 'फिल्लौरी' से उम्मीदें बढ़ गई थी। लेकिन 24 मार्च 2017 को रिलीज हुई इस फिल्म ने लोगों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। बाक्स ऑफिस पर इस फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो रिलीज के पहले दिन इस फिल्म ने 2-3 करोड़ की कमाई की।
ये फिल्म देश भर के करीब 1100 स्क्रीन्स पर रिलीज की गई है। हालांकि फिल्म की लागत फिल्म सेटेलाइट राइट्स बेचकर कमा चुकी है लेकिन अनुष्का को उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों में फिल्लौरी अच्छा काम करेगी।
बताया जा रहा है कि 15 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 50% लागत सेटेलाइट और म्यूजिक सेल से वसूल कर ली है।
वहीं बात करें इसी दिन रिलीज हुई फिल्म 'अनारकली ऑफ आरा' की तो इस फिल्म को देखने 'फिलौरी' से ज्यादा लोग पहुंचे। पहले दिन इस फिल्म ने 10 करोड़ की कमाई रही।