फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुराग ने दिए भारत में न होने के सबूत तो पायल घोष ने किया ट्वीट, पीएम मोदी को टैग कर कही ये बात

Fri, 02 Oct 2020 01:53 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
महाराष्ट्र के राज्यपाल संग पायल घोष और अनुराग कश्यपऊ - फोटो : Twitter
विज्ञापन

निर्देशक अनुराग कश्यप इन दिनों चर्चा में बने हैं, जिसकी वजह अभिनेत्री पायल घोष हैं। इस बीच अब अनुराग कश्यप पर लगे यौन उत्पीड़न मामले में पूछताछ के एक दिन बाद, उन्होंने अपनी वकील प्रियंका खिमानी के एक बयान में सभी आरोपों से इनकार किया है। अनुराग कश्यप की वकील प्रियंका खिमानी ने एक बयान में बताया है कि निर्देशक ने पुलिस को आरोप लगने वाले वक्त में भारत में न होने के सबूत पेश किए हैं। याद दिला दें कि गुरुवार को अनुराग कश्यप अपनी वकील के साथ लगभग 10 बजे वर्सोवा पुलिस स्टेशन पहुंचे और शाम 6 बजे वहां से रवाना हुए थे।

विज्ञापन


क्या है बयान
प्रियंका खिमानी ने कहा, 'अनुराग ने इस तथ्य का दस्तावेजी प्रमाण प्रदान किया है कि अगस्त, 2013 में वह अपनी एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में श्रीलंका में थे। अनुराग ने स्पष्ट रूप से कहा है कि इस तरह की कोई भी कथित घटना कभी हुई ही नहीं है और उन्होंने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों से भी इनकार किया है। अनुराग ने दस्तावेज जारी कर साबित किया है कि अगस्त 2013 में वे श्रीलंका में थे और अपनी फिल्मों की शूटिंग कर रहे थे। उन्होंने इस बात से साफ इनकार कर दिया है कि पायल संग ऐसा कुछ भी हुआ था या उनपर लगे इल्जाम सच हैं।'

विज्ञापन

पायल घोष का ट्वीट
अनुराग कश्यप की वकील का स्टेटमेंट सामने आने के बाद पायल घोष ने ट्वीट किया है। पायल ने अपने ट्वीट में लिखा, 'मिस्टर कश्यप ने पुलिस के सामने अपने बयान में झूठ बोला है। मेरे वकील नार्को टेस्ट, मिस्टर कश्यप के लाई डिटेक्टर टेस्ट और पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए एक प्रार्थना पत्र डालने जा रहे हैं। आज ये पत्र पुलिस को आज दिया जाएगा। इससे हमें न्याय मिलेगा।'

क्या है मामला
दरअसल पायल घोष का कहना है कि साल 2013 में अनुराग ने अपने घर बुलाकार उन्हें आपत्तिजनक वीडियो दिखाए थे और आपत्तिजनक हरकत की थी। वहीं हाल ही में उन्होंने मुंबई के वर्सोवा के स्थित पुलिस थाने में अनुराग कश्यप के खिलाफ FIR भी दर्ज करवाई थी। इसके साथ ही मुंबई पुलिस पर ढील देने के आरोप लगाते हुए पायल महाराष्ट्र के राज्यपाल से भी मिली थीं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें