33 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए और शूटिंग तत्काल प्रभाव से रोकी गई। प्रतियोगी बताते हैं कि निर्माताओं ने प्रतियोगियों के लिए तो बढ़िया इंतजाम किए थे लेकिन सेट पर काम करने वाले दूसरे कर्मचारियों के लिए कोई ढंग का इंतजाम नहीं था। वह सब होटल में न रह कर अपने अपने घरों से ही आते थे। हालांकि, शो के निर्माताओं की तरफ से कहा गया है कि उन्होंने सुरक्षा के सारे इंतजाम बहुत अच्छे से किए। वह सैनिटाइजर का छिड़काव भी करवाते थे। चूक हुई सिर्फ नियमित लोगों की जांच न करने में।
इस शो के मुख्य प्रायोजक रहे मिन्त्रा ने अपने बयान में कहा है कि अब स्थितियां पूरी तरह से काबू में हैं। जो लोग इस वायरस से संक्रमित हुए थे, अब वह धीरे-धीरे सही हो चले हैं। ज्यादातर लोगों के परीक्षण नकारात्मक आ चुके हैं और वह अच्छा महसूस कर रहे हैं। उनके लिए लोगों की सुरक्षा ही प्राथमिकता है। निर्माताओं ने आशा जताई है कि इस शो की शूटिंग पांच अक्टूबर से फिर से शुरू हो जाएगी।