फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुराग कश्यप के खिलाफ FIR दर्ज कराएंगी पायल घोष, अभिनेत्री के वकील ने किया खुलासा

Sun, 20 Sep 2020 10:08 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • अनुराग कश्यप के खिलाफ FIR दर्ज करवाएंगी पायल घोष।
  • अभिनेत्री के वकील ने किया खुलासा।
विज्ञापन
पायल घोष और अनुराग कश्यप - फोटो : इंस्टाग्राम, पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड में इन दिनों काफी उठा पटक चल रही है। हाल ही में फिल्म मेकर अनुराग कश्यप के ऊपर अभिनेत्री पायल घोष ने  यौन शोषण का आरोप लगाया है। जिसके बाद अब पायल जल्द ही अनुराग कश्यप के खिलाफ FIR दर्ज करवाने वाली हैं। इस बात का खुलासा पायल के वकील नितिन सतपुते ने किया है।

विज्ञापन


हाल ही में पायल के वकील नितिन सतपुते ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बताया कि, 'पायल घोष ने तय किया है कि आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज करवाएंगी। हम कल ओशिवारा पुलिस स्टेशन में जाकर कंप्लेंट फाइल करेंगे। उन्होंने यह तय किया है कि वो अनुराग कश्यप के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने वाली हैं।'
 

बता दें कि पायल घोष ने 19 सितंबर को ट्वीट करते हुए अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए पीएम मोदी से न्याय की गुहार लगाई थी। पायल घोष ने न्यूज एजेंसी से बात करते हुए बताया था कि 'पहले मैं अपने मैनेजर के साथ उनसे (अनुराग कश्यप) मिली। फिर उसके बाद मैं उनके घर जाकर मिली। उन्होंने मुझसे बहुत अच्छे से मुलाकात की थी। उनका व्यवहार देखकर मुझे बहुत अच्छा लगा था लेकिन जब दूसरे दिन उन्होंने अपने घर बुलाया तो कुछ चीजें ठीक नहीं हुईं मेरे साथ। इसी बारे में मैने बात की।'
विज्ञापन


वहीं पायल के इस आरोप पर अनुराग कश्यप ने कई ट्वीट कर जवाब दिया है। उन्होंने लिखा है, 'क्या बात है, इतना समय ले लिया मुझे चुप करवाने की कोशिश में। चलो कोई नहीं। मुझे चुप कराते-कराते इतना झूठ बोल गए कि औरत होते हुए दूसरी औरतों को भी संग घसीट लिया। थोड़ी तो मर्यादा रखिए मैडम। बस यही कहूंगा कि जो भी आरोप हैं आपके सब बेबुनियाद हैं।'
विज्ञापन


पढ़ें: SSR Death Case: एनसीबी ने श्रुति मोदी और जया शाह को भेजा समन, सोमवार को पेशी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें