फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘इनका अपना अलग स्टाइल है’, पवन मल्होत्रा ने की रणबीर-रणवीर सिंह और विक्की की तारीफ; हीरोइन्स पर भी बोले एक्टर

Sun, 02 Aug 2026 09:36 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Pawan Malhotra: बॉलीवुड हमेशा बदलता रहने वाला इंडस्ट्री है, जहां हर दशक में नई कहानियां और नए स्टार्स सामने आते हैं। हाल ही में दिग्गज एक्टर पवन मल्होत्रा ने नई पीढ़ी के कलाकारों को लेकर अपनी राय साझा की और उनकी जमकर तारीफ की।

विज्ञापन
पवन मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चार दशकों से ज्यादा समय से इंडस्ट्री में काम कर रहे पवन मल्होत्रा का कहना है कि आज के कलाकार पहले से ज्यादा एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं। अब एक्टर्स एक तय इमेज में बंधकर काम नहीं कर रहे, बल्कि अलग-अलग तरह के किरदार वाले रोल चुन रहे हैं।

सबका अपना अलग स्टाइल है

विज्ञापन

एएनआई से बातचीत के दौरान उन्होंने विक्की कौशल, रणबीर कपूर, रणवीर सिंह और आयुष्मान खुराना का जिक्र करते हुए कहा,’आज की नई पीढ़ी- चाहे वो विक्की हो, रणबीर हो या रणवीर, सबका अपना अलग स्टाइल है। यहां तक कि हमारी हीरोइन्स भी अब किरदार निभा रही हैं। वो अपनी पिछली फिल्मों की छवि लेकर नहीं आतीं।’

रणबीर कपूर-रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

पुराने दौर के कलाकारों को भी किया याद
पवन मल्होत्रा ने पुराने दौर के कलाकारों को याद करते हुए कहा कि हर एक्टर का अपना अलग अंदाज होता था, जो उन्हें खास बनाता था। उन्होंने कन्हैयालाल, अमजद खान, अमरीश पुरी, ओम पुरी और अमिताभ बच्चन का उदाहरण देते हुए कहा कि इन कलाकारों की अपनी अलग पहचान थी।

उन्होंने कहा, ‘हम आज भी कन्हैयालाल जी को याद करते हैं। अमजद खान हर फिल्म में कुछ अलग करते थे। अमरीश पुरी और ओम पुरी का अपना अलग अंदाज था। बहुत लोगों की आवाज भारी होती है, लेकिन जिस तरह बच्चन और ओम पुरी डायलॉग बोलते थे, वो हर कोई नहीं कर सकता।’

 

विज्ञापन

फिल्म 'ओह माय डॉग' - फोटो : इंस्टाग्राम@ raiamitbabulal
इस फिल्म में नजर आएंगे पवन
वर्क फ्रंट की बात करें तो पवन मल्होत्रा जल्द ही फिल्म ‘ओह माय डॉग’ में नजर आएंगे, जिसमें पंकज त्रिपाठी भी अहम भूमिका में होंगे। यह फिल्म 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें- दिलजीत दोसांझ को इस पंजाबी फिल्म से मिली पहचान, पवन मल्होत्रा ने किया खुलासा; कहा- ‘उनका काम शानदार है’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें