फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raj Thackeray: 'देश से इतना प्यार है तो दुबई में क्याें..', राज ठाकरे ने क्याें कसा विवेक और माधवन पर तंज?

Sun, 02 Aug 2026 08:36 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

 Raj Thackeray On Vivek Oberoi And Madhavan: एमएनएस के अध्यक्ष राज ठाकरे ने केंद्र सरकार की जमकर आलोचना की है। इसके साथ उन्होंने एक्टर्स के दुबई में घर होने पर कटाक्ष किया है।
विज्ञापन
आर माधवन, राज ठाकरे, विवेक ओबेरॉय - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने बॉलीवुड के अभिनेताओं के देशप्रेम पर सवाल उठाया है। वह हाल ही में एक कार्यक्रम में पहुंचे थे, जहां उन्होंने एक्टर विवेक ओबेरॉय और आर माधवन पर निशाना साधा। पढ़िए क्या कहा राज ठाकरे ने...

दुबई में क्यों बस गए विवेक और माधवन

विज्ञापन

राज ठाकरे ने मोदी सरकार की तारीफ करने वाले कलाकारों पर कटाक्ष किया है। शनिवार को मुंबई में एमएनएस के छात्र संगठन महाराष्ट्र नवनिर्माण विद्यार्थी सेना की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम में ठाकरे ने केंद्र सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा, ‘देश के हजारों उद्योगपति अपना बोरिया-बिस्तर बांधकर देश छोड़कर चले गए। विवेक ओबेरॉय, जिन्होंने मोदी पर फिल्म बनाई और उसमें मोदी की भूमिका निभाई। वे भी दुबई में रहने चले गए हैं। आर माधवन, जिन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा की वह भी दुबई में रहते हैं।

आर माधवन - फोटो : सोशल मीडिया

भारत से प्यार तो विदेश में घर क्यों? 
राज ठाकरे ने आगे कहा, ‘अगर आप भारत से इतना प्यार करते हैं। आप प्रधानमंत्री मोदी से इतने प्रभावित हैं। अगर आप मानते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी भारत का विकास कर रहे हैं। तो आप सब विदेश में क्यों रह रहे हैं? आपको भारत से प्यार है, तो घर दुबई में क्यों है? वह यहां आएंगे 'धुरंधर' जैसी किसी सरकार द्वारा प्रायोजित फिल्म में काम करेंगे और फिर दुबई वापस चले जाएंगे।’

विज्ञापन

विवेक ओबेरॉय - फोटो : इंस्टाग्राम @vivekoberoi

कहां रहते हैं विवेक और माधवन? 
'धुरंधर' फेम एक्टर आर माधवन अपने बेटे के तैराकी करियर के लिए कोविड-19 महामारी के दौरान दुबई चले गए थे। वहीं विवेक ओबेरॉय अपने व्यवसाय को शुरू करने के लिए दुबई गए थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें