सुपरस्टार पवन कल्याण के फैंस उनकी फिल्म 'ब्रो' देख इतने उत्साहित हो गए कि उन्होंने आंध्र प्रदेश में एक थिएटर स्क्रीन पर दूध डालकर उनका दुग्धाभिषेक कर दिया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण इन दिनों अपनी फिल्म 'ब्रो' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। अभिनेता की यह फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसके बाद से उनके फैंस ने एक त्योहार के तौर पर इसका जश्न मनाया। सुपरस्टार के फैंस इतने उत्साहित हो गए कि उन्होंने आंध्र प्रदेश में एक थिएटर स्क्रीन पर 'अभिषेकम' डांस किया और स्क्रीन पर अभिनेता को देख पर्दे पर दूध डालकर उनका दुग्धाभिषेक कर दिया।
गिरफ्तार हुए फैंस
रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने स्क्रीन को नुकसान पहुंचाया और अब उन्हें उनके गलती के लिए गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके वीडियो और फोटो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। 'ब्रो' में पवन कल्याण और साई धर्म तेज प्रमुख भूमिका में हैं। फिल्म ने इस शुक्रवार, 28 जुलाई को दुनिया भर के सिनेमाघरों में धूम मचाई और 30 करोड़ रुपये की जबर्दस्त ओपनिंग ली और प्रभास की 'आदिपुरुष' और नंदमुरी बालकृष्ण की 'वीरा सिम्हा रेड्डी' के बाद इस साल की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वाली तेलुगु फिल्म बन गई।