फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shabana Azmi: शबाना आजमी ने बताया अपने पहले स्क्रीन टेस्ट का अनुभव, बोलीं- बहुत भयंकर था

Sun, 30 Jul 2023 03:49 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शबाना आजमी का कहना है कि उनका फर्स्ट स्क्रीन टेस्ट का अनुभव काफी खराब था। उन्होंने बताया कि मेकअप आर्टिस्ट ने उनके चेहरे पर बहुत सारा मेकअप पोत दिया था।
विज्ञापन
शबाना आजमी - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री शबाना आजमी इन दिनों फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आ रही हैं। करण जौहर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में वह धर्मेंद्र के साथ रोमांस करती दिखी हैं। उनका वह सीन काफी चर्चा में हैं। गौरतलब है कि एक्ट्रेस ने अपने जमाने की कई शानदार फिल्मों में काम किया है। हाल ही में वह अपने पहले स्क्रीन टेस्ट का अनुभव साझा करती नजर आईं। 

विज्ञापन


डायलॉग बोलने में हुई मुश्किल
शबाना आजमी का कहना है कि उनका फर्स्ट स्क्रीन टेस्ट का अनुभव काफी खराब था। उन्होंने बताया कि मेकअप आर्टिस्ट ने उनके चेहरे पर बहुत सारा मेकअप पोत दिया था, ऐसे में उन्हें अपने डायलॉग बोलने में काफी मुश्किल हो रही थी। एक्ट्रेस ने कहा कि यह एक स्क्रीन टेस्ट के लिए था और बहुत ही भयंकर अनुभव था और सिर्फ मेकअप की वजह से ऐसा था।
Kangana Ranaut: ऋतिक के बाद कंगना ने अब इस एक्टर की खोली पोल? बोलीं- मुझे सीक्रेट डेट के लिए किया था प्रपोज
विज्ञापन


इस फिल्म से किया था डेब्यू
शबाना आजमी ने आगे कहा कि उनका अनुभव इतना बुरा रहा कि उन्होंने सोचा कि अब तो उन्हें बाहर ही निकाल दिया जाएगा, क्योंकि स्क्रीन टेस्ट का कोई काम नहीं। बता दें कि शबाना आजमी ने वर्ष 1974 में श्याम बेनेगल की फिल्म 'अंकुर' से डेब्यू किया था। एक्ट्रेस ने आगे बताया कि जब वह मुख्यधारा के सिनेमा में काम कर रही थीं, तो कैमरा फेस करने में उन्हें काफी दिक्कतें हुईं। 
विज्ञापन

Vijay Varma: 'मैं आहत हूं कि मेरा नाम...,' तमन्ना भाटिया की नकली हीरे की अंगूठी पर विजय वर्मा ने ली चुटकी

दर्शकों को पसंद आ रही RARKPK
बात 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी'  की करें तो इस फिल्म में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आए हैं। धर्मेंद्र और जया बच्चन भी फिल्म का अहम हिस्सा हैं। 28 जुलाई को रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों से मिलीजुली प्रतिक्रिया मिल रही है।
Cardi B: लाइव कॉन्सर्ट में एक शख्स ने कार्डी-बी पर फेंकी ड्रिंक, गुस्साई सिंगर ने उठाया यह कदम

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें