बड़े पर्दे पर बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की चार साल बाद वापसी धमाकेदार होने जा रही है। 'पठान' के पहले गाने से लेकर ट्रेलर आने तक फिल्म का जलवा कायम है। अब शाहरुख खान का चार्म दुबई में भी नजर आया। दरअसल, बुर्ज खलीफा पर पठान का ट्रेलर दिखाया गया, जिसे देख फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। बता दें कि इस फिल्म में शाहरुख के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी अहम भूमिका निभा रहे हैं।