फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pathaan: फैन ने पूछी पठान फिल्म की फीस तो शाहरुख ने दिया मजेदार जवाब, #asksrk में दिखा शाहरुख का चुलबुलापन

Fri, 13 Jan 2023 01:33 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
शाहरुख खान - फोटो : social media
विज्ञापन

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान अपनी बेहतरीन एक्टिंग के अलावा अपने सेंस ऑफ ह्यूमर के लिए भी जाने जाते हैं। सुपरस्टार शाहरुख खान अपनी अपकमिंग फिल्म पठान को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। इस मूवी की रिलीज में अब कुछ ही दिन बचे हैं। बीते दिनों फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया, जिसे फैंस जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। तो वहीं अभिनेता शाहरुख खान अक्सर फैंस के साथ ट्विटर पर आस्क एसआरके सेशन हैशटैग के साथ इंटरैक्ट करते हैं और सवालों के जवाब देते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ और कई मजेदार जवाब शाहरुख खान ने फैंस के सवालों के दिए।

विज्ञापन

शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
आस्क मी सेशन के दौरान एक यूजर ने शाहरुख खान से कमेंट कर सवाल पूछ कि उन्होंने 'पठान' के लिए कितनी फीस ली है। इस सवाल का शाहरुख ने काफी मजेदार जवाब दिया। यूजर ने पूछा, 'पठान के लिए कितनी फीस लिए'। इसके जवाब में शाहरुख खान ने लिखा, 'क्यों साइन करना है क्या अगली फिल्म में?' फैंस शाहरुख के इस जवाब की जमकर तारीफ कर रहे हैं। 
विज्ञापन

शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म पठान 25 जनवरी, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म को हिंदी के साथ-साथ तमिल और तेलुगू भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा। इसके अलावा शाहरुख खान की 'डंकी' और 'जवान' साल 2023 में रिलीज होंगी। 

यह भी पढ़ें: बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आएंगे अक्षय-माधवन, फिल्म के बारे में यहां जानें सबकुछ
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें